sawan somwar

अमेरिका में रेल की पटरियों पर क्‍यों पड़े रहते हैं ये पैकिंग के डि‍ब्‍बे, करोड़ों की चपत का आखि‍र क्‍या है यह मामला

Updated: रविवार, 16 जनवरी 2022 (12:58 IST)
अमेरिका के लॉस एंजलिस में चोरों ने चोरी का अनोखा तरीका खोजा है। इसी का नतीजा है कि यहां की पटरियों पर बड़ी संख्‍या में पैकिंग के डिब्‍बे पड़े हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं।खास बात है कि चोर उन्‍हीं चीजों की चोरी कर रहे हैं जो महंगे सामान होते हैं।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजलिस में मालगाड़ी की मदद से बड़े स्‍तर पर पार्सल एक से दूसरी पर ले जाए जाते हैं। इनमें ज्‍यादातर अमेजन, यूपीएस और फेडएक्‍स जैसी कंपनियों के पार्सल होते हैं।

यही पार्सल चोरों के निशाने पर होते हैं। अच्‍छी तरह से लॉक होने के बावजूद मालगाड़ी से चोर इन पार्सल को पार कर देते हैं और इसमें से सामान निकालने के बाद पैकिंग को पटरी पर ही फेंक देते हैं।

कैसे देते हैं चोरी को अंजाम?
चोरों की नजर ऐसे सामान ले जाने वाली मालगाड़ी पर रहती है। जैसे ही मालगाड़ी पटरी पर रुकती है, चोर डिब्‍बे पर चढ़ते हैं और लॉक बोल्‍ड कटर से उसे काट देते हैं। यहां से पार्सल को निकालते हैं। पार्सल से ऐसे सामानों को निकालते हैं जो महंगे होते हैं। वहीं, जिन सामानों को बेचा नहीं जा सकता है, उसे वहीं छोड़ देते हैं।

करोड़ों रुपए का नुकसान
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट कहती है, पिछले साल के आखिरी 3 महीने में मालगाड़ी से लूट करने वाले 100 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अभी भी चोरी के मामलों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाई है। अब तक करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है।

अमेरिका की रेलरोड कंपनी यूनियन पेसिफिक का कहना है, लॉस एंजलिस में बढ़ते चोरी के मामले देखते हुए यहां पर पार्सल सर्विस बंद की जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपराध बढ़ने की एक बड़ी वजह गरीबी है, जो महामारी के दौरान बढ़ी है। हालांकि, स्‍थानीय पुलिस का दावा है कि अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal-Tibet floods: टूटी झील से बढ़ा सैलाब का डर, भूकंप ने भी बढ़ाई चिंता, रुका रेस्क्यू ऑपरेशन, अब क्यों मंडराया खतरा

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

अगला लेख