biodatamaker

Wild life: जंगल के इन जानवरों को देखकर शेर और चीते के भी पसीने छूट जाते हैं, कोई नहीं रहता सामने

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (17:05 IST)
Wild life: बाघ, बब्बर शेर, तेंदुआ और चीते को जंगल का राजा कहा जाता है। इनसे जंगल के सभी जानवर डरते हैं और इन्हें देखकर भाग जाते हैं, लेकिन जंगल में कुछ ऐसे जानवर भी हैं जिन्हें देखकर शेर भी डर जाता है। हालांकि शेर या बाघ टीम बनाकर काम करे तो इन्हें भी हरा सकते हैं। क्या आप ऐसे जानवरों को जानते हैं? 
 
विशालकाय हाथी : बाघ, चीता, तेंदुआ या बब्बर शेर ये सभी विशालकाय हाथी को देखकर डर जाते हैं और उसे मारने की कभी हिम्मत नहीं करते हैं। हालांकि जब ये भूखे रहते हैं तो हाथी के बच्चों को खाने का प्रयास जरूर करते हैं परंतु ऐसा दुस्साहस एक अकेली शेरनी नहीं कर पाती है।
 
गेंडा : गेंडा यूं तो अपनी परछाई से ही डर जाता है। उसका यह डर ही उसे अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा सतर्क बना देता है। आमतौर पर शेर या चीता इसजानवर से भिड़ने का प्रयास नहीं करते क्योंकि ये सभी जानते हैं कि यह आसानी से बस में आने वाला जानवर नहीं है।
 
दरियाई घोड़ा : यह बहुत मोटा तगड़ा होता है। यह शेर से लड़ने में सक्षम है। इसे हिम्पो कहते हैं। दो शेर मिलकर भी इसे नहीं मार सकते। एक बार यदि
हिप्पो अपने जबड़े में शेर की टांग, मुंह या गर्दन पकड़ ले तो समझो कि शेर की शामत आने वाली है। हिप्पो बहुत ही उग्र स्वभाव के होते हैं और किसी से नहीं डरते हैं।
 
जिराफ : जिराफ यदि दमदार तरीके से अपनी टांगों का उपयोग करता है तो बाघ या बब्बर शेर उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हालांकि आमतौर पर शेर या बाघ जिराफ पर हमला नहीं करते, लेकिन जब खाने को कुछ नहीं मिले तो उनके बच्चों पर अटैक करते हैं।
 
जंगली सूअर : जंगली सूअर में WARTHOG बहुत ही गुस्सैल किस्म का जानवर है। जंगली सूअर यदि गुस्से से बेकाबू हो जाए तो शेर को भी दुमदाबकर भागना होता है।
 
गोरिल्ला : यह बहुत ताकतवर होता है। ताकत के साथ ही इसमें दिमाग भी होता है। यदि ये शेर को सिर पर एक पंच मार दें शेर किसी काम का नहीं रहता। शेर की ताकत गोरिल्ला की ताकत और दिमाग के आगे बेबस हो जाती है।
जंगली भैंसा : जंगली भैंसा से अकेला शेर या बाघ नहीं निपट सकता है। यदि दोनों की लड़ाई हो जाए तो जंगली भैंसा ही जीतेगा, लेकिन 4 या 5 बाघ मिलकर जंगली भैंसे को मार सकते हैं परंतु यदि भैंसे एकजुट हो जाए तो बाघ को मार सकते हैं। इसलिए जंगली भैंसे से कम ही पंगा लेते हैं। जंगली भैसे का वजन शेर से 4 गुना ज्यादा होता है और इनके सिंग इतने मजबूत होते हैं कि ये शेर को तो हवा में उछाल देते हैं।
 
भूरा भालू : ग्रिजली बियर भी खतरनाक होते हैं। इसके वजन शेर से ज्यादा और पंजे भी शेर से ज्यादा मजबूत होते हैं। इसकी बॉडी पर बहुत सारे बाल भी होते हैं जिससे यह शेर की मार से बच जाते हैं।
 
मगरमच्छ : इसे पानी का राजा कहा जाता है। जंगल का राजा इससे नहीं जीत पाता है। मगरमच्छ के मजबूत जबड़े यदि एक बार शेर की टांग पकड़ ले तो फिर शेर का बचना मुश्किल हो जाता है। इसलिए शेर इनसे पंगा लेने से डरता है।
 
कलगीदार साही : यह बहुत छोटी होती है लेकिन इसके शरीर पर करीब 14 इंच लंबे कांटे होते हैं जिसके चलते शेर इन्हें खा नहीं पाता है और जब यह कलगीदार साही शेर पर हमला कर देती है तो शेर को भी भागना पड़ता है।
 
हाइना : हाइना से शेर या बाघ बड़े परेशान रहते हैं क्योंकि ये शेर का शिकार उनसे छीनकर खाने की ताकत रखते हैं। पहला तो यह कि ये झुंड में रहकर हमला करते हैं और इनके जबड़े इतने मजबूत होते हैं कि ये हड्डियां तोड़ने में सक्षम होते हैं।

-अनिरुद्ध

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

उग्रवादियों ने की नागा गांव पर कब्जे की कोशिश: CRPF की 6 घंटे तक जवाबी कार्रवाई में NRFM के दो उग्रवादी भाई गिरफ्तार

रूस से तेल खरीदने पर 100% अमेरिकी टैरिफ का भारत और चीन पर क्यों पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

मणिपुर में नहीं थम रहा जातीय तांडव: 2 दिनों में 6 हत्याएं, कोल्ड स्टोरेज में रखे गए कुकी पीड़ितों के शव! नागा गांव पर भी हमला

अगला लेख