ramcharitmanas

दुनिया के वो 5 ‘सीरियल किलर’, जो ‘शौक’ के लिए करते थे मर्डर

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (17:02 IST)
आमतौर पर मर्डर के पीछे कोई मकसद या वजह होती है। या किसी से बदला लेने के लिए हत्‍याएं की जाती हैं। लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि कुछ हत्‍यारे सिर्फ अपने शौक के लिए हत्‍याएं करते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे सीरि‍यल किलर के बारे में जिनकी हत्‍याओं की दास्‍तानें सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

1. जैक द रिपर
ब्रिटेन के लंदन में साल 1888 में जैक द रिपर नाम से कुख्यात अपराधी ने हत्याओं से शहर में सनसनी फैला रखी थी। हालांकि कभी भी इस अपराधी का असली नाम सामने नहीं आया। बताया जाता है कि वो सिर्फ महिला वेश्याओं को अपना शिकार बनाता था। वह उनकी गर्दन काट देता था और शरीर से आंतरिक अंगों को भी निकाल लेता था। हत्या के तरीके और मानव अंगों को निकालने के कारण उसे विचित्र नाम दिया गया था। वह इतना कुख्यात था कि उसके नाम पर कई हॉरर वीडियो गेम भी बनाए गए थे।

2. जॉन वैन गेसी
जॉन को सेक्स ऑफेंडर और सीरियल किलर माना जाता था। वो बच्चों के हॉस्पिटल और बच्चों की पार्टियों में क्लाउन बनकर जाता था। यानी भेष बदलकर बच्चों का मनोरंजन करता था और उन्हें किडनैप कर लेता था। बताया जाता है कि पहले यह बच्चों का मर्डर करता था और फिर उनका रेप कर देता था। जब पुलिस ने उसे पकड़ा और घर की तलाशी की तो वहां 29 डिकंपोजिग बॉडीज मिली थी। उसने कबूल किया था उसने 33 लोगों का मर्डर किया था।

3. एंड्री चिकातिलो
साल 1978 में एंड्री चिकातिलो ने रूस में मर्डर करना शुरू किया था। वो महिलाओं और बच्चों को टारगेट बना था। बताया जाता है कि वो पहले महिलाओं और बच्चों को पहले किडनैप करता था और इसके बाद उनके गले काटकर दर्दनाक हत्या कर देता था। उसे Butcher Of Rostov के नाम से जाना जाता था। जब पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो उसने बताया कि उसने 56 महिलाओं और बच्चों को रेप किया और उनका मर्डर कर दिया।
4. डॉक्टर होराल्ड शिपमैन
200 से ज्यादा हत्याओं का दोषी हेरोल्ड शिपमेन पेशे से डॉक्टर था। वह अपने मरीजों को इस अंदाज में मार डालता था कि किसी को शक भी नहीं होता था। किसी को भी विश्वास नहीं था कि एक डॉक्टर इस तरह से लोगों को मार सकता है। डॉक्टर शादीशुदा था और उनके परिवार में पांच लोग थे। कहा जाता है कि वो अकेला ही रहता था और उसके साथी डॉक्टर्स उसे पसंद नहीं करते थे।

5. टेड बंडी
1970 के दशक का सीरियल किलर टेड बंडी अमेरिका के कई शहरों में खूबसूरत महिलाओं का रेप करने और फिर उन्हें मार डालने के लिए कुख्यात था। उसने 36 महिलाओं की एक ही तरीके से हत्या कर डाली थी। हालांकि बताया जाता है कि उसने और भी महिलाओं को शिकार बनाया था। इस खतरनाक और सनकी हत्यारे को सजा सुनाने के लिए हुए कोर्ट के ट्रायल का टीवी पर प्रसारण भी किया गया था। कोर्ट ने रेप और हत्या को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखते हुए उसे फ्लोरिडा में इलेक्ट्रिक चेयर में बांध कर मार डालने की सजा सुनाई थी।

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

Jharkhand Student Protest : रांची में उग्र हुए छात्र, तोड़े बैरिकेड्‍स, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, झड़प के साथ लाठीचार्ज

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

अगला लेख