Daily Horoscope
✕

अद्भुत! एक ऐसा समुद्र जिसके आसपास नहीं है कोई किनारा

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (12:55 IST)
सांकेतिक चित्र
रोचक-रोमांचक के इस बार के एपिसोड में हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे समुद्र के बारे में जिसका नहीं है कोई किनारा। यह सुनकर आप आश्चर्य कर रहे होंगे। सचमुच दुनिया में एक सागर ऐसा भी है जिसका कोई किनारा नहीं। मतलब इसके आसपास कोई भूमि नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव हो सकता है।
 
 
आप यह तो जानते ही हैं कि किसी भी तालाब, नदी या समंदर के आसपास भूमि होती है तभी तो उसमें जल संवरक्षित हो पाता है। जैसे हिंद महासागर का एक छोर कन्याकुमारी है तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया। कई समुद्र या सागर तो चारों ओर से भूमि से घिरे होते हैं। मतलब यह कि किसी दो भूमि के बीच ही होता है कोई सा भी समुंदर लेकिन एक ऐसा भी सागर है जिसके आसपास कोई भूमि नहीं है।
 
आप यह तो जानते होंगे कि छोटे सागर किसी महासागर में कहां मिल जाते हैं पता नहीं चलता। इसी तरह एक ऐसा सागर है जिसके किसी किनारे कोई भूमि नहीं है बस समुद्र ही समुद्र है। मतलब यह कि इस समुद्र का किनारा ही समुद्र है, है ना आश्चर्य। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इस सागर का नाम क्या है और कहां पर स्थित है।
 
इस सागर का नाम है सारगैसो सागर। ये अटलांटिक सागर के पश्चिम में है और उत्तर अटलांटिक में एक तरफ को मुड़ती लहरें ही इसकी सीमा बनाती हैं। उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20 से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांशों और 35 से 75 डिग्री पश्चिमी देशांतरों के मध्य चारों ओर प्रवाहित होने वाली जलधाराओं के मध्य स्थित शांत और स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर के नाम से जाना जाता है। 
 
इसके तट पर मोटी समुद्री घास तैरती हुई दिखती है। इस घास को पुर्तगाली भाषा में सारगैसम कहते हैं, जिसके कारण ही इसका नाम सारगैसो सागर पड़ा। सारगैसम एक बिना जड़ की घास होती है। यहां पर गर्म और ठंडी दोनों धाराएं मिलती हैं।
 
सारगैसो सागर का क्षेत्रफल 11000 वर्ग किलोमीटर है। इसके आसपास कई मीलों तक आपको जमीन देखने को नहीं मिलेगी। यदि आपको इस सागर के दर्शन करना है तो किसी नौका या छोटे शीप में यहां जाना होगा। हालांकि यहां पहुंचना बहुत ही मुश्किल और खतरों से भरा है। खतरों से खेलने वाले साहसी यात्राओं के शौकिन लोग ही यहां पर पहुंचने का साहस कर सकते हैं।
 
क्योंकि बरमूडा ट्रायंगल से कुछ दूर यह सागर गल्फ स्ट्रीम से पश्चिम, नॉर्थ अटलांटिक से उत्तर और कैनरी करंट के पूर्व में ये समुद्र स्थित बताया जाता है। मतबल इसकी स्थिति का अनुमान एक नाविक ही लगा सकता है। कोई जमीनी सपोर्ट न होने के कारण ये समुद्र हवा के अनुसार अपनी स्थिति बदलता रहता है। हैरानी की बात ये है कि अटलांटिक में भीषण ठण्ड होने के बावजूद भी ये समुद्र गर्म रहता है।
 
तो है ना यह रोचक जानकारी। कैसी लगी आपको हमारी ये जानकारी हमें जरूर बताएं और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके बैल आइकन के बटन को दबाना ना भूले ताकि इसी तरह की जानकारी के नोटिफिकेशन आपको मिल सके।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख