biodatamaker
✕

‘इटली के मिलान’ की सड़कों पर ‘साड़ी’ पहनकर क्‍यों घूम रहा है ‘कोलकाता’ का यह शख्स

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (18:06 IST)
साड़ी आमतौर पर महिलाएं पहनती हैं, कोई पुरुष नहीं। लेकिन अगर कोई शख्‍स साड़ी पहनकर और बिंदी लगाकर घूमता नजर आए तो इसे क्‍या कहेंगे, वो भी विदेशी सड़क पर।

सोशल मीडि‍या में एक तस्‍वीर बेहद जमकर वायरल हो रही है। इस पुरुष ने बाकायदा साड़ी पहन रखी है, माथे पर बिंदी सजा रखी है। वो शान से इटली के मिलान शहर में घूम रहा है।

फैशन सिटी मिलान में एक शख्स को भारतीय संस्कृति की प्रतीक 6 गज की साड़ी करीने से लपेटे हुए घूम रहा है।
इस तस्वीर में बंगाल के रहने वाले पुष्पक सेन नाम के शख्स को महिलाओं की पोशाक बड़े आत्मविश्वास से पहनकर घूमते हुए देखा जा रहा है। इससे पहले भी पुष्पक अपनी तस्वीरें साड़ी पहनकर पोस्ट कर चुके हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थीं। एक बार फिर उन्होंने साड़ी लुक में आकर सबको चौंका दिया है।

कोलकाता के रहने वाले पुष्पक सेन ने खुद अपनी तस्वीरें दुनिया के सबसे बड़े फैशन हब मिलान से शेयर की हैं। यहां वे अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना है, चर्चा का विषय वही है। पुष्पक ने काले रंग की साड़ी के साथ ब्लेज़र पहन रखा है। अपने लुक के लिए उन्होंने लाल रंग की एक बड़ी बिंदी लगा रखी है और बाल पीछे की तरफ बांध रखे हैं।

सनग्लासेज़ लगाकर पुष्पक मिलान सिटी की सड़कों पर फोटोसेशन कराते दिख रहे हैं। उनकी तस्वीरें जब से सोशल मीडिया पर आई हैं, लोग इन्हें ताबड़तोड़ शेयर कर रहे हैं। उन्हें पुष्पक का लुक काफी पसंद आया है।

अलग-अलग यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने उनके माथे पर सजी लाल बिंदी की तारीफ की है, तो कोई उनके लुक से मंत्रमुग्ध हो गया। खुद पुष्पक ने लिखा है कि मर्द होकर भी साड़ी पहनकर कहीं भी जाया जा सकता है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

अगला लेख