biodatamaker
✕

Tattoo man: टैटू का जुनून, दुनिया के 80 आर्ट‍िस्‍टों से गुदवाया शरीर, ऐसी बना ली शक्‍ल कि अब घरवाले भी नहीं पहचानते

Updated: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (12:21 IST)
सोशल मीडिया में पापुलर होने या सनसनी फैलाने के लिए आए दिन कई पोस्ट, तस्वीरें व कहानियां सामने आती हैं। ऐसे में कई बार कुछ शौक अच्छे तो कई शौक कुछ लोगों के लिए अजीब हो जाते हैं। इसी का एक उदाहरण हमारे सामने तब आया जब एक टैटू के शौकीन शख्स की तस्वीर हमारे हाथ लगी। अर्जेंटीना के रहने वाले एक शख्स की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अर्जेंटीना के इस शख्स के शरीर का एक भी हिस्सा शायद ही ऐसा होगा जहां पर उसने टैटू न गुदवाया हो। लगभग पूरे शरीर पर टैटू गुदवा चुके इस शख्स का नाम पेराल्टा रोड्रिग्ज  है। बता दें कि इसने अपने शरीर पर इतने टैटू बनवा रखे हैं कि इसके खुध के परिवार वालों से इसे पहचानने से इनकार कर दिया है। पेराल्टा खुद को एक खूबसूरत शैतान कहलवाना पसंद करता है।

पेराल्टा ने अलग अलग देशों के 80 से अधिक टैटू आर्टिस्टों से अपने शरीर पर टैटू गुदवाए हैं। बावजूद इसके उसका टैटू गुदवाने के प्रति जुनून कम नहीं हो रहा उल्टा बढ़ता ही जा रहा है। ये सभी टैटू बेहद खतरनाक और डरावने भी हैं। साथ ही इस शख्स ने अपनी जीभ को 2 टुकड़ों में सांप की जीभ की तरह करवाया हुआ है।

पेराल्टा अपने पार्टनर के साथ अर्जेंटीना में रहते हैं। पेराल्टा की टैटू के प्रति नशे के कारण पेराल्टा को उसके घरवालों ने पहचानने से इनकार कर दिया है। पेराल्टा ने हाल ही में 6 नंबर का खतरनाक टैटू गुदवाया है। उसके मुताबिक यह टैटू शैतान से जुड़ा हुआ है। इस टैटू को पेराल्टा ने अपने सिर पर गुदवाया है।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख