Hanuman Chalisa

Koyla Memes: मोबाइल चार्ज कर लो, सुना है सिर्फ एक तसला कोयला ही बचा है!

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (15:23 IST)
पूरी दुनिया में कोयला संकट की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कोयला संकट के बाद भारत में भी बिजली आपूर्ति बंद हो सकती है। कई शहरों में अंधेरा छा सकता है।

लेकिन सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कोयला संकट को लेकर भी मीम्‍स बना डाले। इस क्राइसिस को लेकर तरह-तरह के मीम्स ट्व‍िटर पर शेयर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने तो ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर कोयला खोज डाला।

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर एक यूजर द्वारा कोयला खोजने पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'कोयला' (Koyla) की डीवीडी सर्च में आई। सबसे मजेदार बात यह देखने को मिली कि कोयला की डीवीडी भी वहां उपलब्ध नहीं थी। अब इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फेसबुक पर भी यूजर्स कोयला संकट पर अजीब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ध्यान रहे राम राज्य में लाइट नहीं हुआ करती थी' जबकि, एक इमेज भी वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है, 'कोयला सिर्फ 4 दिन का बचा है, और खबर 7 दिन से चल रही है? ऐसा करिश्मा सिर्फ भारत में ही होता है'

वहीं, कुछ लोग शाहरुख खान की फिल्म 'कोयला' की तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मोबाइल 100 प्रतिशत चार्जिंग कर लें, सुना है एक तसला ही कोयला बचा है'

ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोयला संकट पर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं।
उल्‍लेखनीय है कि यूरोप में बिजली और गैस के भारी भरकम बिल आ रहे हैं। वहीं खबरें यह भी हैं कि भारत के कई राज्‍यों में कोयला खत्‍म होने वाला है, ऐसे में बिजली संक‍ट आ सकता है।‍

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

Ayodhya Ram Mandir Donation Row : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PM मोदी से क्या बोले राहुल गांधी

Bharat Mata Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में नहीं है भारत माता का उल्लेख, अयोध्या में RSS पर निशाना

Sonam Wangchuk News : 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन, सोनम का X पर पोस्ट, पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका

अगला लेख