dharma sangrah
✕

विचित्र किस्म की होती है समुद्र की आवाज, जानिए रोचक जानकारी

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (17:57 IST)
आप निश्चित ही समुद्र देखने गए होंगे परंतु आपने समुद्र की आवाज कैसी होती है इस पर शायद ही गौर किया होगा। प्रत्येक समुद्र की आवाज भिन्न है। प्रशांत महासागर को अपेक्षाकृत शांत माना जाता है तो हिन्द महासागर को अशांत। परंतु दोनों की ही आवाज भिन्न भिन्न होती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि समुद्र की आवाज भी बड़ी विचित्र किस्मी की होती है। आओ जानते हैं कि कैसी होती है समुद्री की आवाजें।
 
 
1. कहीं-कहीं समुद्र की चिंघाड़ती हुई आवाज होती है, तो कहीं पर किसी वाद्य यंत्र के बजने जैसी। कहीं पर सांय-सांय, तो कहीं पर हवा का इतना जोर होता है कि हू-हू जैसी आवाज उत्पन्न होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार हर समुद्र की आवाज के पीछे कुछ कारण होता है। यह आवाज समुद्र की पहचान होती है।
 
2. कुछ समय पूर्व दक्षिणी महासागर में एक विचित्र बत्तख जैसी आवाज सुनाई देती थी। वैज्ञानिकों ने बड़ी मशक्कत के बाद इस रहस्य को सुलझाया। उन्होंने उस बत्तख जैसी आवाज को 'जैव-बत्तख' उपनाम दिया था। यह आवाज दक्षिणी महासागर में सर्दियों और वसंत के मौसम में सुनाई देती है। 
 
3. ध्वनि रिकॉर्डर की मदद से पता चला है कि ध्वनि वास्तव में पानी के नीचे अंटार्कटिक मींक व्हेल के दांत बजाने की आवाज है। ये निष्कर्ष 'रॉयल सोसायटी जर्नल बायोलॉजी लेटर्स' में प्रकाशित हुए हैं।
 
4. अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रबंधन (एनओएए) पूर्वोत्तर मत्स्य विज्ञान केंद्र मैसाचुसेट्स के प्रमुख शोधकर्ता डेनिस रिस्च ने कहा कि इस ध्वनि संकेत के स्रोत को खोजना मुश्किल था। पिछले कुछ वर्षों में कई सुझाव दिए गए लेकिन कोई भी वास्तव में अब तक यह दिखाने में सक्षम नहीं था कि ये कोई प्रजाति यह आवाज निकाल रही थी।
 
5. इस अजीब आवाज को पहली बार 50 साल पहले पनडुब्बियों ने पकड़ा था। जिसने भी इसे सुना वह इस बत्तखनुमा आवाज को सुनकर हैरान था। तब से लेकर कई बार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पास अंटार्कटिक के पानी में कम आवृत्ति वाली यह ध्वनि रिकॉर्ड की गई। इसके स्रोत को लेकर किसी मछली से लेकर जहाज तक की अटकलें लगाई जा रही थीं।
 
इसी तरह प्रत्येक समुद्र की आवाज भी रहस्यमयी है। जरूरी नहीं है कि जो आवाज आ रही है वह लहरों या हवाओं की ही हो। यह समुद्र के भीतर गहराई में से आती है और कभी कभी लाखों मछलियों का कोलाहल भी होता है। कई बार व्हेल मछली की आवाज भी समुद्र में दूर तक फैल जाती है और कई बार पक्षियों के झुंड से आवाज निकलकर समुद्र की लहरों से टकराकर एक नई ध्वनि जन्मती है। जो भी हो समुद्र की आवाज हमारी आत्मा को सुकून देती है। 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख