dharma sangrah
✕

शर्मनाक, यह रेस्त्रां वेट्रेस को छोटी स्कर्ट पहनाकर कराता है काम!

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (17:31 IST)
अमेरिका के मशहूर रेस्त्रां चेन हूटर्स इन दिनों विवादों में है. हो भी क्यों न? इस मशहूर अमेरिकी रेस्त्रां चेन ने अपने यहां काम करने वाली वेट्रेसेस को नया ड्रेस  कोड दिया है। इसमें उन्हें बेहद छोटी स्कर्ट पहनने को मजबूर किया जा रहा है।

इसके बाद यह रेस्‍त्रां विवादों में आ गया है। यहां काम करने वाली कई वेट्रेसेस ने इस यूनिफॉर्म के खिलाफ वीडियो बनाकर सकल मीडिया पर शेयर किया।

इसमें लड़कियों के लिए कुछ ज्यादा ही छोटे स्कर्ट्स शामिल किये गए हैं। इन्हें पहनकर कई वेट्रेसेस खुश नहीं हैं। इसकी फ्रस्ट्रेशन उन्होंने टिकटोक पर वीडियो बनाकर शेयर की। इस रॉन्ची फ़ूड चेन के बारे में कहा जाता है कि ये अपने स्टाफ को बेहद भड़काऊ कपड़े पहनवता है। लेकिन अब जो स्कर्ट दी गई है, वो काफी अनकम्फर्टेबल है। इसमें सुपर स्किनी स्कर्ट शामिल है, जो बेहद टाइट और बेहद छोटी है।

कई वेट्रेसेस ने स्कर्ट पहनकर टिकटोक पर वीडियो शेयर किया। कई वेट्रेसेस ने इस स्कर्ट की तुलना अंडरवियर से कर दी। उनका कहना है कि ये स्कर्ट कायदे से कुछ भी कवर नहीं करता। रेस्त्रां में काम करने वाली 22 साल की बारटेंडर किर्स्टेन सोंगर ने बताया कि इस स्कर्ट को पहन कर काम करना काफी मुश्किल है। साथ ही उसने बताया कि इसे पहनने से पीछे का पूरा हिस्सा खुला रहता है। साथ ही इसके साइड्स की वजह से जांघों में घाव हो जाता है।

एक और बारटेंडर के मुताबि‍क जब उसने रेस्त्रां ज्वाइन किया था तब ऐसा कोई ड्रेस नहीं था। ये काला रंग का स्कर्ट काफी अजीब है। ये इतना छोटा है कि उसे पहनकर कोई भी लड़की काफी अजीब फील करेगी। उसने बताया कि इससे पहले वाला स्कर्ट भी छोटा था। लेकिन ये कुछ ज्यादा ही शार्ट है। कई वेट्रेस ने कहा कि ये स्कर्ट काफी छोटी है। इसे पहनकर बॉडी का ज्यादातर अंग खुला ही रह जाता है।

बता दें कि हूटर्स की शुरुआत 1983 में रेस्त्रां तब विवादों में आ गया था जब उसने अपनी महिला कर्मचारियों को क्लीवेज दिखाते कपड़े पहनवाए थे। रेस्त्रां ने खुलेआम कहा था कि ऐसा उसने मेल कस्टमर को आकर्षित करने के लिए किया था।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख