dharma sangrah

8 दिसंबर को एलियन आ रहे हैं धरती पर?, टिकटॉक पर किए 5 दावों ने दुनिया को चौंकाया

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (17:06 IST)
Alien News: इस वर्ष यानी 2022 में एलियन को देखे जाने की घटनाएं बढ़ी है। अमेरिका वायु सेना के कुछ पायलटों ने भी यह दावा किया था कि उन्हें अपने विमान के उपर यूएफओ को उड़ते हुए देखा है। एलियन और यूएफओ देखने का दावा करने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। Area-51 का रहस्य अभी तक बरकरार है। इसी बीच एक शख्स ने 8 दिसंबर 2022 को धरती पर एलियन के उतरने का दावा किया है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक शख्स ने कहा कि धरती पर एलियंस आने वाले हैं। इस शख्स का नाम एनो अलारिक (Eno Alaric) है जो टाइम ट्रैवलर (Time Traveller) होने का दावा भी करता है। एनो का दावा है कि वह टाइम ट्रैवलर है और साल 2671 से वापस आया है। इस शख्स का दावा है कि धरती पर एलियंस आने वाले हैं। एनो अलारिक ने टिकटॉक पर यह भविष्यवाणियां की हैं कि 8 दिसंबर को एलियंस धरती पर आएंगे और इंसानों से बात करेंगे। टिकटॉक पर अलारिक का वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो चुका है।
एनो अलारिक ने अपने टिकटॉक वीडियो में पांच दावे किए हैं-
1. जेम्स वेब टेलीस्कोप 30 नवंबर, 2022 को धरती की तरह एक नए ग्रह की खोज करेगा। 
 
2. 8 दिसंबर को एक उल्कापिंड नए प्रकार के धातुओं और एलियंस के साथ धरती से टकराएगा। एलियन धरती पर उतरेंगे। 
 
3. कुछ बच्चों को 6 फरवरी 2023 को एक उपकरण मिलेगा जिससे आकाशगंगा के लिए एक वर्महोल को खोला जाएगा। 
 
4. वैज्ञानिकों की टीम 23 मार्च 2023 को प्राचीन प्रजातियों को खोजेगी। 
 
5. अमेरिका के पश्चिमी तट पर 15 मई को 750 फीट के अंदर एक बड़ा उल्का बौछार होगी। 
 
- एजेंसी
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख