biodatamaker

दाल चावल सुशी! इंटरनेट पर हो रही है वायरल

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (18:07 IST)
Dal Chawal Sushi
आज के समय में इंटरनेट पर फूड कॉम्बो का ट्रेंड काफी प्रचलित है। अगर आप मैगी विथ केचप या पाइनएप्पल पिज़्ज़ा के बारे में सोच रहे हैं तो आप इस ट्रेंड से काफी पीछे हैं क्योंकि अब लोग फूड कॉम्बो में कई हद तक आगे बढ़ चुके हैं। आज के समय में समोसे में मैगी और हरी मिर्च की आइस क्रीम लोगों को हैरान नहीं करती हैं। पर शायद यह कॉम्बिनेशन आपको हैरान होने पर मजबूर कर दें। हम बात कर रहे हैं 'दाल चावल सुशी' के बारे में। भारत में दाल चावल सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि इमोशन है। साथ ही सुशी भी जापान की प्रचलित डिश में से एक है। पर इन दोनों का कॉम्बो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं पूरी खबर..
 
क्या है दाल चावल सुशी?
दरअसल यह रेसिपी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है। अनुश्री नामक एक शेफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रेसिपी की वीडियो अपलोड की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'इस OG comfort food दाल चावल को फिरसे बनाकर सुशी में बदल दिया। मैं जानती हूं कि यह पारंपरिक नहीं है पर मुझे मेरे लिए यह क्रिएटिव चैलेंज लेना था। और मेरी मां को यह चैलेंज पसंद आया।' इसके बाद अनुश्री ने इस डिश के साथ इंग्रेडिएंट भी शेयर किए जिसमें..
ये सभी शामिल थे और उन्होंने बताया कि ये सभी चीज़ें बहुत स्वादिष्ट बनी थीं। इस डिश में मिठास, मसाला और खट्टापन भी था जो इस डिश को और भी स्वादिष्ट बनाता है। अनुश्री ने वीडियो शेयर करते हुए रेसिपी बताई और आपनी मां को इस डिश को खाते हुए भी शूट किया है। 

 
कई लोगों यह डिश बहुत क्रिएटिव लगी और साथ ही कई लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की है। इसके साथ ही स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव कपूर ने इस डिश को लेकर एक फनी रील भी अपलोड की है जिसमे उन्होंने कहा है कि 'दाल चावल सुशी हमारी कल्पना से भी ऊपर जा के मार्केट में आ चुकी है।' 

ALSO READ: इस देश में रहने के लिए मिलेंगे आपको 71 लाख रुपए

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख