dharma sangrah
✕

Weird Job: यह कंपनी देगी 25 लाख सालाना, काम है गद्दा बि‍छाकर सोते रहना, ऑफि‍स जाने की जरूरत नहीं!

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (16:37 IST)
आमतौर पर काम करने के बदले पैसे मिलते हैं, लेकिन अगर कोई आपको सिर्फ सोने के लिए पैसे दें तो इसे आप क्‍या कहेंगे। हे ना यह एक वियर्ड जॉब।

दरअसल सोनब्रिटेन की एक कंपनी आराम की नौकरी ऑफर कर रही है। इस नौकरी की खास बात ये है कि आपको कहीं भी जाना नहीं है, सिर्फ घर पर रहकर सोना है और टीवी देखते रहते हैं।

अब ब्रिटेन में एक कंपनी ऐसे ही आराम तलब लोगों के लिए खास नौकरी ऑफर कर रही है। इस नौकरी में सिर्फ बिस्तर पर पड़े रहकर टीवी देखना है और सोना है।

खास बात यह है कि कर्मचारी को कहीं जाना भी नहीं है। गद्दे भी कंपनी उसे घर पर ही भिजवा देगी, जिस पर उसे सोना है।

The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक लग्ज़री बेड कंपनी क्राफ्टेड बेड्स ये नौकरी दे रहा है। इस नौकरी को ज्वाइन करने वाले को हर दिन 6-7 घंटे बिस्तर पर ही गुजारने होंगे।

दरअसल क्राफ्टेड बेड्स की ओर से मैट्रेस टेस्टर की नियुक्ति की जा रही है। इन नौकरी को करने वाले शख्स को कंपनी की ओर से 24,000 पाउंड्स यानि भारतीय मुद्रा में करीब 25 लाख रुपये का सालाना वेतन दिया जाएगा। मैट्रेस टेस्टर को साप्ताहिक आधार पर हाई क्वालिटी वाले मैट्रेस को टेस्ट करना होगा।

कंपनी को ये बताना होगा कि इस्तेमाल करने में ये गद्दे कैसे हैं और इसमें आगे क्या सुधार करने की गुंजाइश है। शर्त ये है कि नौकरी करने वाले को हफ्ते में 37.5 घंटे गद्दे पर ही लेटकर गुजारने होंगे, यानि दिन में करीब 6 घंटे बिस्तर पर टीवी देखते हुए या सोते हुए गुजारने हैं। इसके लिए कंपनी ने बाकायदा विज्ञापन निकालकर एप्लिकेशन मांगे हैं।

क्राफ्टेड बेड्स के मार्केटिंग मैनेजर ब्रायन डिलन ने कहा है कि ये नौकरी पूरी तरह से रिमोट जॉब है। कर्मचारियों को इसके लिए दफ्तर आने की कोई ज़रूरत नहीं है, गद्दे उनके घर पर ही पहुंचा दिए जाएंगे। इस नौकरी की सबसे पहली और अहम शर्त ये है कि आवेदक ब्रिटेन का ही निवासी होना चाहिए। उसे बिना की बाधा के अकेले ही मैट्रेस टेस्टिंग करनी होगी। उसकी संचार की क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि वो मैट्रेस का रिव्यू लिखकर भेज सके। ये रिव्यू साप्ताहिक तौर पर लिखकर देना होगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

अगला लेख