Hanuman Chalisa

ब्रिटिश माता-पिता ने बेटे का नाम रख दिया 'पकौड़ा', सोशल मीडिया पर लोग ले रहे पकौड़े के मजे

रविवार, 4 सितम्बर 2022 (14:13 IST)
अपने बच्‍चे का नाम रखने में लोग कई बार सोचते हैं, रिश्‍तेदारों से पूछते हैं, आजकल इंटरनेट की मदद लेते हैं इसके बाद वे अपने बच्‍चे का नाम तय करते हैं। कोई भी माता पिता ऐसा नहीं रखना चाहता है जिससे उनके बच्‍चे का बाद में मजाक बने। लेकिन एक ब्रिटिश माता-पिता ने अपने बच्‍चे का नाम एक भारतीय खाने के नाम पर रख दिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है।

दरअसल, उन्होंने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा है। भारत में लोग स्नैक्स या नाश्‍ते में जमकर पकौड़े खाते हैं। कुछ जगहों पर इसे भजिया भी कहा जाता है। ब्रिटिश माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा इसलिए रखा है, क्योंकि, उन्हें यह काफी पसंद है। सोशल मीडिया में यह खबर तेजी से फैली और लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं। आयरलैंड में न्यूटाउनबे स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कैप्टन टेबल ने बच्चे की तस्वीर बिल के साथ शेयर की है।

इस रेस्टोरेंट ने फेसबुक के जरिए बताया कि यह ब्रिटिश दंपति उसके यहां बहुत बार आते हैं। उन्होंने अब अपने नवजात शिशु का नाम उनके रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले एक डिश के नाम पर रखा है। उन्होंने आगे लिखा, 'यदि आप सोच रहे हैं कि यह कौन सी डिश है, तो यह 'पकोड़े' के अलावा और कुछ नहीं है। वही 'पकोड़े' जिसे हम मानसून में चाय के साथ एन्जॉय करते हैं'

रेस्टोरेंट ने नवजात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया में आपका स्वागत है पकौड़ा! हम आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते!' रेस्टोरेंट के मालिक ने एक बिल की रसीद भी शेयर की है। उसमें कुछ व्यंजनों के नाम थे, जिनमें 'पकौड़ा' भी है।

सोशल मीडिया में लोग इसको लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। लोगों ने बच्चो के बधाई भी दी है। कुछ लोग उसे बडे होने पर भारत बुला रहे हैं तो कुछ उसे नाम बदलने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इससे भारत में पकोड़ों की दुकाने खूब चलने वाली हैं।

एक शख्‍स ने लिखा, 'ये मेरे दो बच्चे हैं- चिकन और टिक्का।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी दो गर्भावस्थाओं के दौरान खाने में मेरी पसंदीदा चीजें केले और तरबूज थे। भगवान का शुक्र है कि मैंने अपने बच्चों का नाम केला और तरबूज नहीं रखा। लोग इस पोस्‍ट को जमकर वायरल कर रहे हैं, पसंद कर रहे हैं और चटखारे लेकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख