dharma sangrah

Snake Man: अपने पालतू सांप की तरह दिखने के लिए इस आदमी ने किए 14 लाख खर्च, ऐसा रूप मिला कि देखकर दिल कांप उठे!

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (16:17 IST)
कॉस्‍मेटि‍क सर्जरी और बॉडी मॉडि‍फि‍केशन के कई मामले विदेशों में सुनाई आते हैं। कई जुनूनी लोग अलग दिखने के लिए अपने शरीर को मॉडि‍फाई करवा लेते हैं। कभी-कभी एक्सीडेंट या पैदाइशी विकार होने की वजह से भी बॉडी मॉडिफिकेशन करवाने की जरूरत पड़ जाती है।

लेकिन एक मामला ऐसा है जिसके बारे में सुनकर आपका दिल कांप उठेगा। इसी तरह के जुनून के चलते कनाडा के 30 साल के जोशुआ बर्न्स ने अपने पालतू सांप की तरह नजर आने के लिए अपनी सर्जरी करवा ली। सर्जरी भी कोई ऐसी-वैसी नहीं, रियल लाइफ ड्रैगन बनने के लिए उन्होंने अपनी स्किन से लेकर जीभ तक, सब बदल दिया है।

सांप की तरह दिखने के लिए जोशुआ ने अपनी त्वचा पर ब्लॉक्स बनवाए हैं। ब्लॉक्स में रंग भरवा लिए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने घर में 4 सांप पाल रखे हैं। वे उनके जैसा ही दिखना चाहते हैं। इसके लिए वे किसी भी हद तक और दर्द तक जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने कान भी अजीब ढंग से मॉडिफाई करवा लिए हैं। सालों तक सर्जरी करवाने पर वे मनचाहा लुक पा सके हैं।

खास बात यह है कि बर्न्स की गर्लफ्रेंड ट्रिस्टन भी उनके इस काम को सराहती है। उन्हें जोशुआ के नए लुक से कोई दिक्कत नहीं है और वे चाहती हैं कि जोशुआ आगे भी अपना रूप इसी तरह बदलवाते रहें। वे खुद भी अजीबोगरीब लुक्स अपनाती रहती हैं। दोनों फायर परफॉर्मर्स के तौर पर मशहूर हैं और साथ ही रहते हैं।

जोशुआ ने बॉडी मॉडिफिकेशन के लिए लगातार 51 घंटे में अपनी पीठ पर टैटू बनवाया है, जिससे वे सांप के जैसे नजर आ सकें। यह उनके लिए काफी महंगा भी पड़ा। जोशुआ बर्न्स ने अपनी जीभ को पर्पल कलर का करवा लिया था। फिर अपने कान कटवाकर नुकीले करवा लिए थे। इतना ही काफी नहीं था तो उन्होंने माथे पर सिलिकॉन के सींग उगा लिए थे। इस स्नेक मैन को देखकर सभी डर जाते हैं।

सांप जैसा दिखने की चाहत में जोशुआ करीब 14 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। उनका सांप बनने का सफर 19 साल की उम्र में शुरू हुआ था। तब उन्होंने अपनी जीभ कटवा ली थी। दुनिया उनको देखकर हैरान है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख