suvichar
✕

यौनशक्ति बढ़ाने वाले कीड़े, कीमत 60 लाख प्रति किलो

Written By WD
Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2015 (13:33 IST)
क्या आप जानते हैं कि नेपाल के हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला एक ऐसा की‍ड़ा पाया जाता है जो लोगों की यौनशक्ति (सेक्‍स पॉवर) को बढ़ाता है। इसे हिमालयीन वियाग्रा भी कहते हैं लेकिन हिमालय के दुर्गम और खतरनाक स्थानों पर बेहद मुश्किल से मिलने वाले इस यार्सागुम्‍बा नामक इस कीड़े की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 60 लाख रुपये प्रति किलो है।
 
यार्सागुम्बा की सबसे बड़ी अनोखी बात यह है की होता तो यह एक कीड़ा है पर इसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटी की श्रेणी में रखा जाता है। यह हिमालय के ऊँचे इलाको में मिलता है। इस कीड़े की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें सेक्स पावर बढ़ाने का गुण होता है इसलिए इसे हिमालयी वियाग्रा कहा जाता है। 
 
इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है जबकि वियाग्रा दिल के मरीजों के लिए जानलेवा साबित होती है। इसके अलावा इसका उपयोग सांस और गुर्दे की बीमारी में होता है, यह बुढ़ापे को भी बढ़ने से रोकता है तथा साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाता है।  
जानिए इस अमृत औषधि के रहस्य, अगले पन्ने पर... 

यार्सागुम्बा एक कीड़ा है जो समुद्र तल से 3800 मीटर  ऊँचाई पर हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है। वैसे तो यह कुछ मात्रा में भारत और तिब्बत में भी मिलता है पर मुख्यतः यह नेपाल में पाया जाता है। यह कीड़ा भूरे रंग का होता है जिसकी लम्बाई लगभग 2 इंच होती है। इसका स्वाद खाने में मीठा होता है। यह कीड़ा यहाँ उगने वाले कुछ ख़ास पौधों पर ही पैदा होते है तथा इनका जीवन काल लगभग छः महीने होता है। 
 
सर्दियों में इन पौधों से निकलने वाले रस के साथ ही यह पैदा होते है। मई-जून में यह कीड़े अपना जीवन चक्र पूरा कर लेते है और मर जाते है।  मरने के बाद यह कीड़े पहाड़ियों में घास और पौधों के बीच बिखर जाते है। इस कीड़े की चीन में भारी मांग है और इसे इकट्ठा करने के लिए मई-जून में हजारों नेपाली पहाड़ियों का रुख करते हैं। 

2001 तक नेपाल सरकार ने भी इस कीड़े के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने पाबंदी हटा ली है। अब नेपाल सरकार ने इसके उत्पादक क्षेत्रों में यार्सागुम्बा सोसायटी बना दी है जो की लोगो से यार्सागुम्बा को लेकर आगे बेचती है। बीच में नेपाल सरकार प्रति किलोग्राम 20000 रुपए रॉयल्टी वसूलती है।

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?