Hanuman Chalisa
✕

‘एडल्ट साइट’ पर बेटी ने देख लिया पिता का अकाउंट, कहा ‘हाय डैड’, इसके बाद पिता ने किया ये काम!

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (12:15 IST)
इंटरनेट की वजह से दुनिया में आजकल बहुत अजब-गजब होने लगा है। दुनिया सिमट गई है, ऐसा लगता है कि हम अकेले ही हैं, लेकिन कौन कहां टकरा जाएगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

इसी इंटरनेट की वजह से एक बेटी और पिता के साथ ऐसा ही कुछ हुआ कि उनकी खबर पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। मामला एडल्‍ट इंडस्‍ट्री से जुड़ा है।

दरअसल, एक मॉडल ने एडल्ट साइट से जुड़े अपने एक एक्सपीरियंस को शेयर किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मॉडल ने बताया कि एक बार उसने एक साइट पर अपने पिता का अकाउंट देख लिया था।

एवा लूई नाम की युवती एडल्‍ट मॉडल है और एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर भी। इंस्टाग्राम पर उन्‍हें 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एवा ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया। एवा ने इस वीडियो में बताया कि एक बार वो शुगर डैडी वेबसाइट देख रही थीं कि उन्हें इस साइट पर अपने पिता का ही अकाउंट दिख गया।

शुगर डैडी का अर्थ होता है ज्यादा उम्र के वो पुरुष जो कम उम्र की लड़कियों के साथ वक्त बिताने के लिए और उनके साथ संबंध बनाने के लिए मोटी रकम और गिफ्ट्स देते हैं।

3 अक्टूबर को टिकटॉक पर पोस्ट किए वीडियो में एवा ने बताया कि वो एक शुगर डैडी वेबसाइट को अक्सर देखती थीं। एक दिन वो वेबसाइट देख रही थीं कि उन्हें अपने पिता से मिलते-जुलते चेहरे वाला एक शख्स नजर आया। जब उन्होंने ध्यान से प्रोफाइल पिक्‍चर देखी तो वो दंग रह गईं। वो शख्स उसका पिता ही था। एवा ने पिता को छेड़ने के लिए उन्हें मैसेज किया- ‘हाय डैड’

एवा का मैसेज देखकर उनके पिता हैरान और हक्‍का-बक्‍का रह गए। इसके बाद क्‍या था, पिता ने तुरंत अपनी बेटी एवा को ब्लॉक कर दिया। यहां तक कि इस बारे में उससे कभी बात नहीं की। वीडियो वायरल होने के बाद एवा के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया।

कई लोगों ने तो उन्हें सलाह दी कि एवा को अपनी मां से इस बारे में बात करनी चाहिए और अपने पिता की असलियत बता देनी चाहिए। लोगों की इस राय के बाद एवा ने बताया कि उसने अपनी मां को इस बारे में बता दिया मगर उसके पिता ने उन्हें एक महंगा ब्रेसलेट गिफ्ट किया जिसके बाद मां की नाराजगी खत्म हो गई।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख