sundarkand

ये अमिताभ बच्चन के हाथ हैं या कानून के, लोगों ने पकड़ी विज्ञापन की गलती, कह डाली ये बातें

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (15:03 IST)
नेटि‍जन्‍स तो कमाल होते हैं, वे ऐसी ऐसी ग‍लतियां पकड़ लेते हैं, जिसका कोई अंदाजा ही नहीं। हाल ही में एक विज्ञापन सोशल मीडि‍या में खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स ने अमिताभ बच्‍चन के फोटो में एक ऐसी गलती पडक डाली कि लोग हैरान हो रहे हैं।

दरअसल, एक यूजर ने देखा कि फोटो में बिग बी के हाथ को फोटोशॉप किया गया है। बस फिर क्या था, लोग भी इस शख्स की बात से सहमत हो गए और उसकी नजर की तारीफ भी करने लगे।

लोग अब यही कह रहे हैं कि किसी की नज़रें इतनी तेज़ कैसे हो सकती है। जिस पर बाकी लोगों का ध्यान कभी पहुंच ही ना सके। ऐसा ही कुछ हुआ है सोशल मीडिया पर, जहां एक शख्स ने अमिताभ बच्चन के एक विज्ञापन में बड़ी गलती पकड़ ली है। यूजर ने देखा कि फोटो में बिग बी (Big B) के हाथ को फोटोशॉप किया गया है।

अमिताभ बच्चन के विज्ञापन वाली इस तस्वीर को ट्विटर पर @yadsul नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- क्या किसी ने गौर किया कि पिताजी के लंबे हाथ कितनी दूर तक जा रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मॉडल कोई फिल्म स्टार नहीं है, और बिग-बी उसके साथ पोज नहीं देना चाहते थे! फोटोशॉप के लिए 10 में से 1 नंबर...1 नंबर महिला को दृढ़ता से पोज करने के लिए देंगे।

वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्चन साहब एक लड़की साथ खड़े हैं। ऐसा दिखाया जा रहा है कि वो दुल्हन के आउटफिट में खड़ी लड़की के पिता है। बिग-बी का बायां हाथ बेटी के कंधे के पास है। लेकिन, जब ध्यान से देखेंगे तो हाथ काफी अजीब सा लग रहा है। लोगों का मानना है कि फोटोशॉप के जरिए हाथ को वहां सेट किया है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख