ramcharitmanas

2025 तक मिल जाएंगे एलियन, तब क्या होगा?

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2015 (15:01 IST)
वॉशिंगटन। नासा के शीर्ष वैज्ञानिकों ने कहा कि एलियन के जीवन का संकेत 2025 तक पता चल जाएगा जबकि परग्रही जीव के बारे में ‘निश्चित सबूत’ अगले 20-30 साल में मिल सकता है। यदि नासा का यह दावा सच साबित होता है तो सवाल यह उठता है कि तब क्या होगा? क्या एलियन मानव जैसे हैं या कि जैसी उनके बारे में कल्पना की गई है वैसे हैं? यदि वे मिल गए तो मानव के साथ कैसा व्यवहार करेंगे?

उक्त स्टोरी जरूर पढ़ें... भारत में 'एलियंस' के उतरने के सात स्थान, जानिए

Alien

नासा के प्रमुख वैज्ञानिक एलेन स्टोफान ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि हमें पृथ्वी के बाहर के जीवन के बारे में एक दशक में ठोस संकेत मिल सकता है और मैं समझता हूं कि हमारे पास अगले 20-30 सालों में निश्चित सबूत होगा।’ सोफान एक परिचर्चा में बोल रहे थे जो आवासयोग्य दुनियाओं और परग्रही जीवन की खोज के बारे में नासा के प्रयासों पर केंद्रित थी।

उन्होंने कहा, ‘हमें मालूम है कि कहां देखना है? हमें पता है कि कैसे देखना है। ज्यादातार मामलों में हमारे पास प्रौद्योगिकी है और हम उसे लागू करने के मार्ग पर है। अतएव मैं समझता हूं कि निश्चित ही हम रास्ते पर हैं।’

स्पेश डॉट काम की खबर के अनुसार नासा के वैज्ञानिक मिशन निदेशालय के सहायक प्रशासक जॉन ग्रंसफेल्ड ने भी अनुमान व्यक्त किया कि हमारे सौर मंडल और उसके बाहर भी जीवन के संकेत अपेक्षाकृत शीघ्र मिलेंगे। (भाषा)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन