Hanuman Chalisa
✕

हर महीने खाती थी 41 हज़ार का जंक फूड, एक साल में घटा लिया 57 किलो वज़न

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (18:09 IST)
27 साल की एलेक्स होलीवेल रोल्फ को जंक फूड खाने का ऐसा एडिक्शन था कि उसका वज़न एक वक्त में 137 किलोग्राम तक पहुंच चुका था, फिर एलेक्स ने ऐसा जज़्बा दिखाया कि अब वो वज़न घटाकर पहचान में ही नही आती।

एलेक्स होलीवेल रोल्फ के लिए यह मुश्‍किल था। क्योंकि उन्होंने अपना पसंदीदा खाना खा-खाकर अपना वज़न इतना ज्यादा बढ़ा लिया था, कि इसका घटना नामुमकिन लग रहा था। एक वक्त में एलेक्स का वज़न 137 किलोग्राम से भी ज्यादा हो चुका था।

रिपोर्ट के मुताबिक जब उनका वज़न सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ था, तब वे हफ्ते में 6 बार बाहर का जंकफूड खाती थीं। उन्हें अपने वज़न से दिक्कत हो रही थी, कुछ भी करके उनका वजन कम होने को तैयार ही नहीं था। एक्सरसाइज़, जिम और पर्सनल ट्रेनर रखने के बाद भी वज़न सिर्फ 25-30 किलोग्राम ही कम हो पा रहा था, जिसका उनके शरीर पर कोई खास असर दिखाई नहीं देता था। आखिरकार उन्होंने अपनी ज़िंदगी का सबसे अहम फैसला लिया।

एलेक्स ने ऑपरेशन का फैसला लिया। ऑपरेशन के पहले भी उन्हें अपने शरीर से 5 फीसदी चर्बी कम करनी ही थी। इसके लिए उन्होंने जंक फूड पर कंट्रोल करने का सोचा और हेल्दी डायट की ओर शिफ्ट होने लगीं। उन्होंने सितंबर, 2020 में ग्रैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी कराई और फिर उनका वज़न थोड़ा घटा। सर्जरी के बाद एलेक्स सीधा 26 से 14 के साइज़ में आ गईं।

एलेक्स बताती हैं कि वे हर हफ्ते मैकडॉनल्ड्स, KFC,चाइनीज़ और डॉमिनोज़ का खाना खाती थीं। उनका ऑर्डर भी दो लोगों के लिए काफी होता था, लेकिन इसे वे अकेले ही खा जाती थीं। इसके अलावा उन्हें केक और कुकीज़ हफ्ते में 2 बार खाना अच्छा लगता था। वे मानती हैं कि उन्हें खाने और शाम के स्नैक्स का नशा था, जिस पर वे हर महीने 41 हज़ार रुपये खर्च कर देती थीं।

जब उन्होंने अपनी सर्जरी कराई तो उनका पेट 80 फीसदी कम हो गया और खाने का इनटेक भी घटा। इसके बाद उन्होंने अपनी जंक डायट को बिल्कुल खत्म कर दिया। अब एलेक्स का वज़न 75 किलोग्राम हो चुका है और वे पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत नज़र आती हैं।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख