Daily Horoscope
✕

कभी देखा है 5.6 करोड़ लीटर का थर्मस? जानिए क्या है इसे बनाने की वजह

Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (07:59 IST)
बर्लिन। अपनी कला और संग्रहालयों के लिए दुनियाभर में चर्चित बर्लिन अब दुनिया का सबसे बड़ा थर्मस बना रहा है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन की स्प्री नदी के तट पर इसे बनाया जा रहा है। यह थर्मस इतना बड़ा है कि इसके अंदर 5.6 करोड़ लीटर पानी भरकर रखा जा सकता है। करीब 150 फीट ऊंचा यह थर्मस इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे एक बहुत ही विशेष उद्देश्य की पूर्ति हेतु बनाया जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इसे बनाने की वजह के बारे में ....
 
बर्लिन की वॉटनफॉल कंपनी इस विशाल थर्मस को बना रही है। कंपनी के अनुसार इस थर्मस को गर्म पानी स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ये एक इंसुलेटेड थर्मस है, जो 13 घंटों तक पानी को गर्म रख सकता है। इससे ठंड के दिनों में बर्लिन की एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस थर्मस को बनाने के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला, इसका उपयोग ठंड के दिनों में लोगों को गर्म पानी पहुंचाने के लिए किया जाएगा और दूसरा अगर रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते रूस सर्दियों के मौसम में यूरोप को गैस सप्लाई करना बंद कर देता है। फिर भी बर्लिन में लोगों के घरों तक गर्म पानी पहुंचाया जा सकेगा। 
 
यह थर्मस ईंधन भी बचाएगा, जिससे पर्वावरण को कोई हानि भी नहीं होगी। क्योकि, पानी गर्म करने के लिए ये थर्मस पवन और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा। इसे बनाने में कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपयों का खर्च आएगा। 
 
जर्मनी की भोगौलिक स्थिति ऐसी है कि देश ऊर्जा के लिए काफी हद तक रूस पर निर्भर है। इसी निर्भरता को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हफ्ते भर लाल निशान में रहा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, अब जियो IPO की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

अगला लेख