suvichar

1 दिसंबर : विजयलक्ष्मी पंडित की पुण्यतिथि

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (10:22 IST)
• विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को इलाहाबाद में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुख्य रूप से इलाहाबाद में उनके घर में ही हुई। 
 
• भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाली विजयलक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं। वे नेहरू जी से 11 वर्ष छोटी और बहन कृष्णा से 7 वर्ष बड़ी थीं।
 
• विजयलक्ष्मी की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक थी। जब सन् 1919 ई. में महात्मा गांधी 'आनंद भवन' में आकर रुके तो वे उनसे बहुत प्रभावित हुईं। इसके बाद उन्होंने गांधी जी के 'असहयोग आंदोलन' में भी भाग लिया। 
• फिर आजादी के लिए कई आंदोलनों में भाग लेकर गांधी जी और नेहरू जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में लड़ाई लड़ीं। उन दिनों विजय लक्ष्मी हर आंदोलन में आगे रहतीं, जेल जातीं फिर रिहा होतीं और जेल से बाहर आकर पुन: आंदोलन में जुट जातीं। 
 
• सन् 1921 में विजयलक्ष्मी पंडित ने महाराष्ट्रीयन सारस्वत ब्राह्मण तथा गुजरात के काठियावाड़ के सुप्रसिद्ध बैरिस्टर और शास्त्रीय विद्वान रणजीत सीताराम पंडित से विवाह किया था, उनके परिवार में उनकी तीन बेटियां चंद्रलेखा मेहता, नयनतारा सहगल और रीता डार हैं। 
 
• जब 1935 देश में भारत सरकार अधिनियम लागू हुआ और उसके तहत 1937 में कई प्रांतों में कांग्रेस की सरकारें बनी, जिसमें विजय लक्ष्मी पंडित को उत्तरप्रदेश, संयुक्त प्रांत का केबिनेट मंत्री बनाया गया।
 
• अंग्रेजों के राज में किसी कैबिनेट पद पर रहने वाली प्रथम महिला विजयलक्ष्मी पंडित ही थीं। 
 
• उनका निर्वाचन 1937 में यूनाइटेड प्रॉविंसेज के विधानमंडल में हुआ और उन्हें स्थानीय स्व-प्रशासन एवं जन-स्वास्थ्य विभाग में मंत्री बनाया गया। जिसमें वे पहले 1939 से 1939 तक और बाद में 1946 से 1947 तक इस पद पर बनीं रहीं।  
 
• विजयलक्ष्मी पंडित सन् 1940 से 1942 तक ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष के पद पर भी रही।
 
• उन्होंने 1946 से 1968 के बीच में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया। 
 
• इस दौरान विजयलक्ष्मी को 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया और वे इस पद पर आसीन होने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं। 
 
• 1962 से 1964 तक वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद रहीं।
 
• उन्हें सन् 1979 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 
 
• विजय लक्ष्मी पंडित, वह शख्सियत थी, जिनके कारण देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई थी। 
 
• भारत की स्वतंत्रता के बाद भी वे राजनयिक सेवाओं का हिस्सा बनीं तथा उन्होंने विश्व के अनेक देशों में भारत के राजनयिक के पद पर कार्य किया। और अंतिम दिनों में वे कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करने लगी थीं। 
 
• उनकी प्रमुख पुस्तकें द इवॉल्यूशन ऑफ इंडिया (1958) एवं 'द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस-ए-पर्सनल मेमोएर हैं। 
 
• विजय लक्ष्मी का निधन 1 दिसंबर 1990 को देहरादून के उत्तरी प्रांत में 90 वर्ष की उम्र में हुआ था।

RK. 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

अगला लेख