dharma sangrah

मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत की पुण्यतिथि

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (11:32 IST)
शिवाजी सावंत प्रख्‍यात मराठी साहित्यकार थे। उनका जन्‍म 31 अगस्‍त 1940 को आजरा, जिला कोल्‍हापुर, महाराष्‍ट्र में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवाजी गोविंदराव सावंत था। बचपन से ही उन्‍हें लेखन में रूचि थी। अपने लेखन की शुरूआत उन्‍होंने कविता से की थी। लिखते-लिखते मात्र 27 वर्ष की आयु में उन्‍होंने पहला मराठी उपन्‍यास मृत्युंजय प्रकाशित हुआ। अपने इस पहले उपन्‍यास से ही उन्‍हें लोकप्रिय बना दिया था। मृत्युंजय उपन्‍यास को आज अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मलयालम, बांग्‍ला, कन्‍नड़, राजस्‍थानी, तेलुगु सहेत कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।  
 
शिवाजी सावंत ने कई सारी कृतियाँ लिखी। मृत्युंजय के अलावा की लोकप्रिय क़ति में छावा (मराठी) लिखी गई थी। उनके इस उपन्‍यास पर नाटकों का मंचन भी हो चुका है। इसके अलावा उनका सबसे लोकप्रिय ब़हत् उपन्‍यास युगंधर प्रकाशित हुआ। यह श्रीक़ष्‍ण जी के जीवन पर आधारित है। इसका हिंदी अनुवाद करके भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित किया गया है।

शिवाजी सावंत ने बहुत अधिक उपन्‍यास नहीं लिखे हैं। लेकिन जीतने भी लिखे हैं, मुख्‍यतः लोकप्रिय हुए है। शिवाजी सांवत का निधन 18 सितंबर2002 को मडगांव में हुआ था।

पुरस्‍कार 
 
- अपनी लेखने के लिए उन्‍हें 1982 में गुजरात राज्‍य सरकार द्वारा भी साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार से नवाजा गया। 
- 1995 में भारतीय ज्ञानपीठ का मूर्तिदेवी पुरस्‍कार से नवाजा गया। 
- 1999 पुणे में आचार्य अत्रे प्रतिष्‍ठान पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। 
 
शिवाजी सावंत की कृतियाँ
 
- लढत (जीवनी)
- शलाका साज (निबंध)
- छावा
- युगंधर
- मृत्युंजय
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख