1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर
Written By Naidunia

निशुल्क नेत्र शिविर

इंदौर समाचार
सौभाग्यमल सकलेचा चेरिटेबल ट्रस्ट तथा चोइथराम नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में अल्फा एकेडमी मुखर्जी नगर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के वीरेंद्र कुमार भंडारी ने बताया कि शिविर में 310 से अधिक रोगियों का आँखों का परीक्षण किया गया। निशुल्क दवा वितरित की गईं। 41 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाया गया। 220 रोगियों को रियायती दरों पर चश्मे वितरित किए गए। गत छह वर्षों में 102 नेत्र शिविरों का आयोजन हो चुका है।
सचित्र
योग शिविर
इंदौर। अग्रसेन महासभा द्वारा मिशन अस्पताल के सामने मोदीजी की धर्मशाला में योग शिविर का शुभारंभ हुआ।अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, ओम बिदासरिया, रामदेव अग्रवाल, डॉ.हरिश गुप्ता ने दीप प्रज्वलितकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व बाबा रामदेव की शिष्या ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि योग से जीवन स्वस्थ्य रह सकता है। 12 जून तक प्रतिदिन सुबह 5.45 से 7.30 बजे तक शिविर चलेगा।

योग चिकित्सा शिविर सम्पन्ना
इंदौर। विसर्जन आश्रम तथा देवी अहिल्या वैकल्पिक चिकित्सा एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि थे निगम जनकार्य समिति के अध्यक्ष जवाहर मंगवानी। विशेष अतिथि थे त्रिलोक गुलानी तथा अध्यक्षता की गिरीश वाधवानी ने। श्यामसिंह सेंगर, राजेंद्र चौपड़ा ने स्वागत किया।संचालन डॉ.एके जैन ने किया व आभार प्रदीप जैन ने माना।
लेखक के बारे में
Naidunia