1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर

एकादशं अलंकरण समारोह 11 को

इंदौर समाचार
शहर की साहित्यिक संस्था साहित्य कलश का एकादशं अलंकरण समारोह आगामी 11 जून को हिन्दी साहित्य समिति के भारती भवन में आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे से आयोजित समारोह सुप्रसिद्घ कवि सत्यनारायण शर्मा 'सत्तन' की अध्यक्षता में संपन्न होगा। प्रदेश स्तरीय अलंकरण समारोह में डॉ. पुष्पारानी गर्ग को साहित्य विभूति सम्मान, डॉ. साधना देवेश को साहित्य पारस अलंकरण, नियति सप्रे को हिन्दीश्री अलंकरण, आशा जाकड़ को श्रीकृष्ण सरल अलंकरण, रामदुलारी शर्मा को महादेवी अलंकरण, ज्योति जैन को कथा शिल्पी सम्मान और दविन्दर कौर होरा को सिन्धुश्री अलंकरण प्रदान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Naidunia