suvichar

व्हाट्सएप समूह के माध्यम से युवा पूछ रहे हैं 'समस्या क्या है'

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2018 (18:22 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 'समस्या क्या है' व्हाट्सएप समूह चर्चा का विषय बना हुआ हैं। पचास से अधिक युवाओं ने सांझा प्रयास कर एक समूह तैयार किया है, जिसमें शहर के प्रशासनिक अधिकारी के साथ मिलकर यह युवा जनसमस्याओं का समाधान कर रहे हैं।


इस व्हाट्सएप समूह के एडमिन अमित सिकरवाल ने बताया कि शासकीय चिकित्सालय में निर्धन रोगियों को भोजन, आवश्यक दवाइयां मुहैया कराने के उद्देश्य से चार मित्रों ने प्रयास शुरू किए थे। कुछ दिनों बाद समाजसेवा करने के उद्देश्य से युवा जुड़ते गए और मददगार साथियों की संख्या पचास तक पहुंच गई।

इसके बाद सबसे परस्पर संपर्क साधने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर 'समस्या क्या है' समूह प्रारंभ किया। इसमें शहर के प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ गए हैं। इस समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण, निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह, असक्षम निर्धन रोगियों का उपचार और जरूरतमंद रोगियों को रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

समूह से जुड़े मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस पोरवाल ने समूह को एक सकारात्मक सामूहिक प्रयास बताते हुए कहा कि समाज के प्रति जितना प्रशासनिक तंत्र का दायित्व है, उतना ही दायित्व नागरिकों का भी है। समूह के माध्यम से शहर के युवा अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं।

समूह से इंदौर शहर पुलिस उपमहानिरीक्षक, अनुविभागीय दंडाधिकारी, महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के अधीक्षक सहित सौ से अधिक प्रशासनिक अधिकारी सहित शहर के अनेक बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक जुड़े हैं। समूह को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख