dharma sangrah
✕

आज इंदौर लगा सकता है स्वच्छता का पंच, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा पुरस्कार

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (09:02 IST)
इंदौर। स्वच्छता में पिछले 4 साल से इंदौर सिरमौर बना हुआ है तथा अब अब वह पंच लगाने को तैयार है। इस मामले में इंदौर शहर एक नई मिसाल कायम कर सकता है। जानकारों के अनुसार इंदौर सफाई में 5वीं बार भी नंबर आने का मजबूत दावेदार है। शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के हाथों लेगी।
 
इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ कचरामुक्त शहर स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल की फाइव स्टार रेटिंग का पुरस्कार मिलना भी तय है। इंदौर को विगत 2 वर्षों से यह पुरस्कार मिलता आ रहा है और तीसरी बार भी मिलने की संभावना है। इसके अलावा ड्रेनेज के सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष हुई सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज प्रतियोगिता का पुरस्कार भी इंदौर को मिलने की संभावना है। 
 
दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार के लिए शामिल होने संभागायुक्त पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, अपर आयुक्त संदीप सोनी, कार्यपालन यंत्री महेश शर्मा और स्वास्थ अधिकारी अखिलेश उपाध्याय भी पहुंचे हैं। इनके अलावा शहर में पहली बार निगम व जिला प्रशासन के अफसरों के साथ पुरस्कार लेने वालों में इंदौर की सफाई मित्र इंद्रा आदिवाल को भी शामिल किया गया है।
 
सांसद शंकर लालवानी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणामों की घोषणा एवं अवॉ र्ड का वितरण कार्यक्रम का शनिवार सुबह 11 बजे शहर के 10 स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान निगम की टीम द्वारा केक भी काटा जाएगा।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

अगला लेख