ramcharitmanas
✕

Indore : BSF की फायरिंग रेंज से आई गोली से सुपरवाइजर की मौत

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (11:19 IST)
इंदौर। इंदौर के एक पापड़ कारोबारी की इमारत निर्माणाधीन थी। इस इमारत में सुपरवाइजर बलराम राठौर की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मजदूरों के मध्य खड़े बलराम को गोली मारने वालों की तलाश में जुट गई। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि बलराम के सीने में धंसी गोली सीमा सुरक्षा बल (BSF) की रायफल से निकली थी।

ALSO READ: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 7 की मौत, 3 घायल
 
प्राप्त जानकारी के  अनुसार ग्राम बरदरी में एक पापड़ व्यवसायी की बहुमंजिला इमारत का निर्माण काम ठेकेदार संजय गोयल की देखरेख में चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंची बाणगंगा पुलिस ने सभी मजदूरों को हिरासत में ले लिया। फोन जब्त कर लिए और बलराम के करीबियों से सख्ती करना शुरू की।
 
इसी बीच पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से पता चला कि बलराम के सीने में जो कारतूस मिला, वह 7.62 एमएम का है। इसका इस्तेमाल पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा किया जाता है। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई। 
 
40 मजदूरों के बीच में आकर लगी थी गोली : डीसीपी जोन-3 डॉ. हंसराजसिंह घटना स्थल पर पहुंचे तो बताया कि बलराम को गोली लगी, उस वक्त करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। किसी ने भी गोली मारते और शूटर को भागते नहीं देखा। इससे भी पुलिस का शक फायरिंग रेंज पर गहराया। 
 
पीएम रिपोर्ट के बाद अफसर बीएसएफ के अधिकारियों से मिले तो बताया सुबह बीएसएफ की रेवती रेंज (ब्रेवो) में जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। रेंज में करीब 25 जवान निशाने लगाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। रेंज की दूरी घटनास्थल से करीब 2 किमी (एरियल डिस्टेंस) दूर पर है। टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक गोली स्नाइफर रायफल से चली है। बीएसएफ में सामान्यत: प्रशिक्षण चलता रहा है। गोली ट्रेजेक्ट्री बनाते हुए आई होगी और सुपरवाइजर को लग गई होगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख