Hanuman Chalisa

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के सर्विस सेंटर पर तोड़फोड़, पोते से मारपीट

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (20:48 IST)
Indore News : आजाद नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक सर्विस सेंटर में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। यह घटना पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के सर्विस सेंटर पर हुई। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें करोसिया परिवार के कुछ युवकों ने सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ की। हंगामे के दौरान महाजन के पोते सिद्धार्थ के साथ हाथापाई भी की गई। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है। प्रताप करोसिया के रिश्‍तेदार सौरभ करोसिया की स्वराज माजदा गाड़ी सर्विस सेंटर पर आई थी।    
ALSO READ: इंदौर में लगे गजवा ए हिंद के पोस्‍टर के जवाब में हिंदुओं ने लिखा भगवा ए हिंद, कांग्रेस ने कहा, BJP की साजिश
मीडिया खबरों के मुताबिक इंदौर में शुक्रवार देर शाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री प्रताप करोसिया के भतीजे पर लगा है। हंगामे के दौरान महाजन के पोते सिद्धार्थ के साथ हाथापाई भी की गई। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है।
ALSO READ: यूट्यूब-इंस्टा से सीखा ब्‍लैकमेल करने का तरीका, इंदौर की ठक ठक गैंग ने 2 महीनों में की 15 वारदातें, ऐसे धरा पुलिस ने
पूरे मामले को लेकर पुलिस ने शोरूम मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हंगामा नेमावर रोड स्थित मिड्रवेस ऑटोमोबाइल पर हुआ। यहां वाहनों का सर्विस सेंटर भी है। मैनेजर भूषण दीक्षित के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम सात से सवा सात बजे के बीच की है। शोरूम कर्मचारियों के अनुसार प्रताप करोसिया के रिश्‍तेदार सौरभ करोसिया की स्वराज माजदा गाड़ी सर्विस सेंटर पर आई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख