Hanuman Chalisa
✕

मोबाइल के लिए 9वीं के जिद्दी छात्र ने पिया जहर, मौत, मां ने कहा था मंगलसूत्र गिरवी रखकर दिला दूंगी, लेकिन नहीं माना

Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (18:11 IST)
16 साल के बच्‍चे का मोबाइल चोरी हो गया तो वो माता- पिता से नए मोबाइल की डिमांड करने लगा। मां-बाप ने आश्‍वासन दिलाया कि जल्‍दी दिला देंगे। लेकिन वो जिद करने लगा। कहने लगा नहीं दिलाया तो जान दे देगा। मां ने उसे भरोसा दिलाया कि वो अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर उसे मोबाइल दिला देगी। लेकिन वो फिर भी नहीं माना। उसने पास की दुकान से जहरीली दवा खरीदी और पी ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक कहानी है इंदौर के एक परिवार की। जहां प्रिंस नाम के कक्षा नौंवी में पढने वाले ने मोबाइल नहीं दिलाए जाने की वजह से आत्‍महत्‍या कर ली। अब मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोबाइल बच्‍चों के दिमाग में किस हद तक घुस गया है।

प्रिंस को मोबाइल की लत थी : प्रिंस को मोबाइल चलाने और मोबाइल गेम की लत थी। इसी जिद और लत ने उसकी जान ले ली। उसने पास की दुकान से जहरीली दवा खरीदी और पी ली। दोस्तों ने जब यह देखा तो तुरंत उसकी मां को बताया। परिवार उसे निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र प्रिंस (16) पुत्र संजय शाह, आदर्श इंदिरा नगर का रहने वाला था। रविवार रात उसने जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। प्रिंस 9वीं कक्षा का छात्र था और उसके परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता एक मिठाई की दुकान पर काम करते हैं।

चोरी हो गया था मोबाइल : पुलिस जानकारी में सामने आया कि कुछ दिनों पहले प्रिंस अपने माता-पिता के साथ बिहार के नारायणपुर गांव गया था। 25 जनवरी 2025 को वे लौट रहे थे, तभी पटना के पास ट्रेन में उसका मोबाइल चोरी हो गया। प्रिंस मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का आदी था, इसलिए वह लगातार अपनी मां सुधा से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। उसकी मां ने कहा था कि पिता की सेलरी आने पर वह उसे मोबाइल दिला देंगी। रविवार को प्रिंस ने फिर से मोबाइल के लिए जिद करना शुरू कर दिया। उसने मां से कहा कि अगर उसे मोबाइल नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगा। मां ने समझाने की कोशिश की और कहा कि रात हो गई है, सोमवार को वह अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर उसे मोबाइल दिला देंगी। लेकिन प्रिंस को मोबाइल तुरंत चाहिए था। मां ने उसे भरोसा दिलाया कि खाना खाने के बाद वे मोबाइल लेने चलेंगे, लेकिन गुस्से में आकर प्रिंस घर से निकल गया। उसने जहरीली दवा खाकर जान दे दी। इलाज के दौरान प्रिंस ने कहा था कि वह सिर्फ अपने परिवार को डराने के लिए ऐसा कर रहा था, लेकिन सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख