Hanuman Chalisa
✕

सनातनी विधायक शुक्‍ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में

Updated: बुधवार, 30 जुलाई 2025 (14:49 IST)
प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर के विधायक गोलू शुक्‍ला को भोपाल में फटकार लगाई है। वजह है गोलू शुक्‍ला के बेटे द्वारा पहले देवास टेकरी पर माता मंदिर में और फिर महाकाल मंदिर उज्‍जैन में जबरदस्‍ती करना और पुजारी के साथ विवाद। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष खंडेलवाल ने उन्‍हें पार्टी की लाइन के मुताबिक रहने की सलाह दी है।
ALSO READ: क्‍या है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दाल बाफला पॉलिटिक्‍स के मायने?
कहा जा रहा है कि अध्‍यक्ष खंडेलवाल ने गोलू को हिदायत देकर एक तरह से इंदौर के कई नेताओं को मैसेज दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्‍यक्ष खंडेलवाल के इस सख्‍त रवैये से इंदौर के ऐसे नेताओं में भी हलचल देखने की बात आ रही है, जो हाल ही में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दाल बाटी पार्टी में नहीं पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्‍यक्ष के कहने पर ही हर महीने किसी एक नेता के घर इस तरह के भोज आयोजन करने की परंपरा शुरू की जा रही है। सबसे पहले ये भोज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दे डाला।

गोलू को प्रदेश अध्‍यक्ष की फटकार : बता दें कि विधायक गोलू शुक्ला के बेटे कभी खजराना गणेश मंदिर कभी महाकाल मंदिर तो कभी देवास की टेकरी पर जाकर हंगामा कर देते हैं। इससे पार्टी की साख खराब होने की बात सामने आ रही थी। ऐसे में प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक को भोपाल तलब किया। मंगलवार को भोपाल में भाजपा कार्यालय में उन्होंने विधायक की खिंचाई कर हिदायत दी है कि इस तरह की घटनाओं कंट्रोल करना होगा। कहा जा रहा है कि खंडेलवाल ने कहा कि घटनाओं से जनता के बीच में भाजपा की छवि खराब हो रही है। इन घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भोज में नहीं जाने वाले भी निशाने पर : गोलू शुक्ला को फटकार लगाए जाने के बाद इंदौर भाजपा के दूसरे नेताओं में भी हलचल हो गई है। अब यह माना जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर आयोजित भोज में निमंत्रण के बावजूद नहीं जाने वाले विधायक भी संगठन के निशाने पर आ सकते हैं। अब ऐसे नेता भी टेंशन में हैं कि कहीं उन्‍हें भी अध्‍यक्ष के गुस्‍से का सामना न करना पड जाए। बता दें कि निमंत्रण के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय के घर आयोजित इस भोजन में विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, मनोज पटेल नहीं पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि इनसे जवाब तलब किया जा सकता है।

प्रदेश अध्‍यक्ष के निर्देश पर शुरू हुआ भोज : बता दें कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने निवास पर सभी विधायक सांसद का भोज आयोजित किया था। कहा जा रहा है कि यह भोज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सप्ताह में एक दिन सभी जनप्रतिनिधि किसी एक जनप्रतिनिधि के निवास पर जाकर एक साथ भोजन करें और चर्चा करें। इस संदेश का पालन सबसे पहले विजयवर्गीय ने किया।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख