sundarkand
✕

सिल्वर ऑक्स कॉलोनी रहवासी संघ ने पीएम केयर्स फंड में दिया 1 लाख 51 हजार रुपए का दान

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (21:46 IST)
इंदौर। देश इस समय कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इसी लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड की स्थापना की गई है। इसी फंड में सिल्वर ऑक्स कॉलोनी रहवासी संघ द्वारा योगदान दिया गया।
 
शिव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पीएम केयर्स फंड के नाम का डॉफ्ट सांसद शंकर लालवानी को सौंपा गया। सिल्वर कॉलोनी निवासी कवि प्रदीप नवीन द्वारा 1 लाख और अन्य रहवासियों द्वारा 51 हजार का योगदान दिया गया।

कॉलोनी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप नवीन, शरद कुमार शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, राजेश बडेरिया, मदनलाल विश्वकर्मा, केदार जांभेकर और राजेश गुले ने कॉलोनी में घर-घर जाकर यह राशि इकट्ठा की। 
सांसद शंकर लालवानी ने रहवासी संघ का धन्यवाद दिया और सभी से कोरोना से बचने के लिए जारी परामर्श का पालन करने का आग्रह किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद नीलेश चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महत्व राशि का नहीं बल्कि सहयोग की भावना का है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नवीन ने किया। शरद कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि कॉलोनी रहवासी हर संकट का मिल-जुलकर सामना करते हैं। अधिकांश रहवासियों ने नेट बैंकिंग द्वारा पीएम फंड में सीधे राशि भेजी है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। आभार राजेश दुबे ने माना।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख