suvichar
✕

भगवान तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है सेवा

Updated: रविवार, 14 अगस्त 2022 (10:23 IST)
इंदौर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भगवान तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग सेवा ही है। यदि हम स्वयं से प्रेम करते हैं तो दूसरों से भी प्रेम करेंगे। दूसरों की सेवा किसी साधना से कम नहीं है।
 
राव ने कहा कि जिस तरह से भगवान के अनेक स्वरूप होने के बावजूद एक ही है उसी तरह भारत में भाषाई, धर्म, जाति आदि की विविधताओं के बाद भी भारत एक है। 

हर घर तिरंगा अभियान की चर्चा करते हुए भाजपा ने तालाब ने कहा कि कोरोना काल की समस्याओं के बावजूद देशभक्ति की भावना सभी लोगों को एकजुट कर रही है।

इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ आशीष गौतम ने कहा कि वे बिना किसी सरकारी मदद के जन सहयोग से सेवा कार्य हरिद्वार में संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मनोकामना नहीं है। वे हिंदू संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का कार्य करना चाहते हैं। 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने भजनों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उमा सक्सेना, अनुपम तोमर, जितेंद्र सिंह बृजेश लखन सोलंकी भरत यशपाल मकवाना श्याम आदि कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन मंगल ने की जबकि राजस्थान से आए हनुमान सिंह मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथि परिचय अनिल वर्मा ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन नानू राम कुमावत ने किया।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख