dharma sangrah
✕

राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पन्ने की चार्जशीट, पत्नी सोनम को बनाया मुख्‍य आरोपी

मेघालय पुलिस की SIT ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में 790 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। पत्नी सुनम रघुवंशी, राज कुशवाहा समेत 5 को बनाया आरोपी। अभी भी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार।

Updated: शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (12:52 IST)
Raja Raghuvanshi murder case : मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में 790 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाह समेत 3 अन्य को भी हत्या का आरोपी बनाया गया है।
 
मेघालय पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इंदौर के व्यवसायी की हत्या के मामले में सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 790 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 
 
पुलिस पहले ही सोनम, राज, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की धारा 103 (I), अपराध के सबूतों को मिटाने की धारा 238 (a) और आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61 (2) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
 
हालांकि पुलिस को अभी भी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरबार को भी आरोपी बनाया गया है। जेम्स, तोमर और अहिरवार को सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल तीनों जमानत पर बाहर हैं। 
 
गौरतलब है कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघायल पहुंचे, जहां से 23 मई को दोनों लापता हो गए। बाद में जंगल से राजा का शव बरामद हुआ। लापता सोनम 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। पूछताछ में सोनम ने राजा की हत्या की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल आकाश, विशाल और आनंद को गिरफ्तार किया। बाद में राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

माफिया के आगे बेबस खाकी, कानून का राज या गुंडाराज?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

अगला लेख