dharma sangrah
✕

युवा पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर के 24वें महापौर

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (23:57 IST)
इंदौर। इंदौर नगर निगम के 24वें महापौर के रूप में पुष्यमित्र भार्गव ने आज शपथ ली। वे अब तक के सबसे युवा महापौर हैं। शपथ समारोह में किन्नरों ने महापौर व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पार्षद ढोल-नगाड़ों, पार्टी ध्वज और तिरंगे के साथ शपथ समारोह में पहुंचे।शपथ समारोह में उत्‍सव जैसा माहौल रहा।

खबरों के अनुसार, इंदौर में आज शाम को शपथ समारोह शुरू हुआ। समारोह में सबसे पहले पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर पद की शपथ ली। कलेक्‍टर मनीष सिंह ने उन्‍हें शपथ दिलाई। महापौर भार्गव ने मंच से नीचे उतरकर सफाई मित्रों का अभि‍वादन किया।

उसके बाद भाजपा पार्षदों का शपथ समारोह आरंभ हुआ। समारोह में भाजपा के 64 और 2 निर्दलीय पार्षद सहित कुल 66 पार्षदों ने शपथ ली। समारोह में 85 पार्षदों में से 18 कांग्रेसी पार्षद शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। वे 6 अगस्त को कलेक्टोरेट में शपथ लेंगे।

शपथ समारोह के बाद महापौर भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि वे देवी अहिल्‍या के आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं और अंतिम पंक्ति के शख्‍स के लिए संघर्ष करते रहेंगे। महापौर भार्गव ने कहा, हम इसे दुनिया का ऐसा शहर बनाएंगे, जहां तकनीक, ग्रीनरी, हाईटेक और स्मार्ट सिटी में इंदौर की विश्व में चर्चा हो।
कार्यक्रम में नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में किन्नरों ने महापौर व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शपथ समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय शामिल नहीं हो सके। समारोह में अनेक नवनिर्वाचित पार्षद साफा बांधकर पहुंचे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख