Daily Horoscope
✕

इंदौर के सेंट्रल जेल में कैदी ने इलेक्ट्रिक कटर से कर ली आत्महत्या

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (14:44 IST)
इंदौर। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने इलेक्ट्रिक कटर से आज शनिवार सुबह अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। तत्काल कैदी को जेल में बने अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ: बाइडन ने दी चेतावनी, काबुल से निकालने के अभियान में लोगों की जान को होगा खतरा
 
मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 8.30 बजे की बताई जा रही है, जब जेल में बने पॉवरलूम कारखाने में काम कर रहे आजीवन कारावास की सजा से दंडित कैदी अनिल यादव पिता देवीसिंह यादव (49) निवासी आजादनगर ने इलेक्ट्रिक कटर से अपना गला रेत लिया। अधिक रक्तस्राव के कारण कैदी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पॉवरलूम में कई कैदी काम कर रहे थे। जब उन्होंने यह वाकया देखा तो खलबली मच गई।

ALSO READ: मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी को लेेकर सोनिया गांधी पर बरसे शिवराज और नरोत्तम
 
यहां अनिल के साथ जितेंद्र वर्मा निवासी एरोड्रम, जो हत्या के मामले में बंद है, ने बीचबचाव किया था। तत्काल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे, जेलर लक्ष्मणसिंह भदौरिया और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि अनिल यादव कई सालों से बंद था।

ALSO READ: 12 साल से अधिक बच्चों के लिए कोरोना वैक्‍सीन, जानिए Zycov-d अन्‍य वैक्सीन से है कैसे अलग
 
जेल सूत्रों की मानें तो जेल के चक्कर अधिकारी की कारगुजारी को लेकर कई कैदी प्रताडि़त हैं और पूर्व में कुछ कैदी भी खुदकुशी का प्रयास कर चुके हैं। उधर जेल डीआईजी संजय पांडे ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेजा गया है। अधिकारियों से भी संज्ञान लिया जा रहा है कि कैदी ने आखिर किन परिस्थितियों में जान दी है। जेल में कैदी द्वारा की गई आत्महत्या की घटना के बाद मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए किया महंगा

सितंबर में 4477 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार 8वें हफ्ते भी गिरावट, जानिए कैसा रहेगी चाल?

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

अगला लेख