biodatamaker

पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जारी रहेगी, इंदौर में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (23:21 IST)
इंदौर। ट्रक, टैंकरों की हड़ताल के चलते सोमवार को इंदौर में पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह के चलते देखते ही देखते शहर के पेट्रोल पंपो पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। देर शाम जिला प्रशासन ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर चिंतित नहीं हों। डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सतत् जारी रहेगी। इस बाबत पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि जिले में कहीं पर भी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल के टैंकर को रोकने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पिछले 2 दिनों से ट्रक, टैंकरों की हड़ताल जारी है। आशंका व्यक्त की गई थी कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। रविवार को यह अफवाह फैल गई कि सोमवार को पेट्रोल पंप बंद रहने वाले हैं।

इंदौर के शहरवासियों तक जैसे ही यह अफवाह पहुंची लोग अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। गौरी नगर चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर 500 से ज्यादा लोग पहुंच गए। वहां पर भीड़ बढ़ने की वजह से अफरातफरी मच गई। आखिरकार पुलिस ने हस्तक्षेप करके पेट्रोल पंप बंद करवा दिया।

एरोड्रम क्षेत्र के अलावा शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर बेहताशा भीड़ लगने के कारण पंप मालिकों को मजबूर होकर पेट्रोल पंप बंद करना पड़े। जिन लोगों के वाहनों में पर्याप्त पेट्रोल था, वे भी आने वाले दिनों की परेशानी के डर से पेट्रोल पंप पहुंच गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि सोमवार को पेट्रोल पंपों की हड़ताल रहेगी। अलबत्ता कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने उन शरारती तत्वों को चेतावनी दी है, जो यह अफवाह फैला रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही रहेगी कि शहर की जनता बेवजह परेशान न हो। इसके लिए हम व्यापक कदम उठा रहे हैं। जाटव ने सभी पेट्रोल पम्पों को पेट्रोल का 1 हजार लीटर और डीजल का 2 हजार लीटर का रिजर्व स्टॉक रखने के आदेश दिए हैं।
 
ट्रक ऑपरेटर 2 दिनों से हड़ताल पर : दरअसल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मूल्य वर्धित कर (वेट) बढ़ाए जाने से इंदौर के 'ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन' के आव्हान पर जिले में बीते 2 दिनों से ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। हड़तालरत ट्रक ऑनर्स बढ़ाए गए वेट को कम किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख