सम्बंधित जानकारी
- LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं
- इंदौर में कुत्ते ने 40 से ज्यादा लोगों को काटा, 23 कुत्ते धराए, जिसने काटा वो अब भी नगर निगम की गिरफ्त से बाहर
- इंदौर में 18 जून से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी मेट्रो, 1 साल बाद यात्रियों को मिलेगा लंबे सफर का लुत्फ
- ये हालत है... इंदौर में 157 होटलों और भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं, 32 भवन किए सील, कई अभी भी जांच से परे
- अब इंदौर में होगी पानी की हाईटेक टेस्टिंग, आखिर क्यों लिया निगम ने यह फैसला?
पद्मश्री मालती जोशी की स्मृति में ‘स्मृति कल्प’ का आयोजन, इंदौर में जुटेंगी साहित्य और सिनेमा जगत की हस्तियां
प्रख्यात कथाकार, पद्मश्री से अलंकृत मालती जोशी की स्मृति में होने वाला वार्षिक आयोजन “ स्मृति कल्प “ इस बार रविवार 14 जून को प्रीतम लाल दुआ सभागार इंदौर में सुबह दस बजे से होगा। इस वर्ष इस आयोजन में दो सत्र होंगे जिनमें मालती जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा चर्चा की जाएगी तथा मालती जोशी की कहानियों का पाठ होगा।
इसमें शिरकत करने इस वर्ष प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता , पटकथाकार और निर्देशक अतुल तिवारी मुंबई से और , वरिष्ठ साहित्यकार और संपादक लक्ष्मीशंकर बाजपेयी दिल्ली से आ रहे हैं। जानी मानी टेलीविजन हस्ती और साहित्यकार रंजना चितले और प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर तथा रंगमंच हस्ती मंजूषा राजस जौहरी, मालती जी की कहानियों का पाठ करेंगी। प्रसिद्ध साहित्यकार ज्योति जैन, अनीता सक्सेना और शिक्षा विद मधुरा फड़के अपने संस्मरण साझा करेंगी। यह आयोजन सोमनाथ एंड मालती जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
