इंदौर में कुत्ते ने 40 से ज्यादा लोगों को काटा, 23 कुत्ते धराए, जिसने काटा वो अब भी नगर निगम की गिरफ्त से बाहर
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में 42 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। सबसे पहले उसने अरविंदो अस्पताल के आसपास से गुजरने वाले राहगीरों पर हमला किया, जहां दो डॉक्टरों समेत 16 लोगों को काटा। घायलों में महिलाएं, पुरुष और अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह एक ही दिन में उसने 42 से ज्यादा लोगों को काट लिया।
इस दौरान लोगों ने नगर निगम की रेस्क्यू टीम पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़ितों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड और राहगीर शामिल हैं। इनमें 16 से अधिक लोग अरबिंदो अस्पताल से जुड़े हैं।
सुबह करीब 8 बजे कुत्ता अरबिंदो अस्पताल के पिछले हिस्से से परिसर में घुसा और सबसे पहले स्टाफ पर हमला किया। इसके बाद वह सांवेर रोड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा और लोगों को काटता गया।
शनिवार को नगर निगम की दो टीमें अरबिंदो अस्पताल पहुंचीं और घेराबंदी कर अब तक 23 कुत्तों को पकड़ लिया। हालांकि, हमला करने वाला कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है।
कुत्ता अस्पताल से निकलकर रेवती रेंज, बरदरी गांव, एलएनसीटी कॉलेज, रेनेसा कॉलेज, नरसिंह मुंजी कॉलेज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया। घटना के बाद इन इलाकों में ग्रामीणों, स्टूडेंट्स और कर्मचारियों में दहशत है। कई लोग अकेले आने-जाने से बच रहे हैं और अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
रेस्क्यू टीम पर आरोप : अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना इंदौर नगर निगम को दी। आरोप है कि नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त होने का हवाला देते हुए मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताई। इस दौरान कुत्ता अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों व वाहन चालकों पर हमला करता रहा। निगम की दो टीमें अरबिंदो अस्पताल पहुंचीं और घेराबंदी कर अब तक 23 कुत्तों को पकड़ लिया। हालांकि, हमला करने वाला कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें