सम्बंधित जानकारी
- अब इंदौर में होगी पानी की हाईटेक टेस्टिंग, आखिर क्यों लिया निगम ने यह फैसला?
- महू में नर्मदा का लाखों गैलन पानी बहा तो कांग्रेस ने जमकर लगाए लापरवाही के आरोप
- इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे, पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियों की मदद से ऐसे किया रेस्क्यू
- क्यों बिगड़ रहे इंदौर के ‘पंच तत्व’, भविष्य में कितना खतरनाक होगा हवा, पानी और पृथ्वी का ये असंतुलन?
- हादसों से भी नहीं जागा इंदौर प्रशासन, 10 हजार में से 452 इमारतों की फायर ऑडिट, बाकी 'राम भरोसे' कैसे बुझेगी आग?
ये हालत है... इंदौर में 157 होटलों और भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं, 32 भवन किए सील, कई अभी भी जांच से परे
इंदौर समेत देशभर में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और बड़ी इमारतों के मालिक इनसे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। इंदौर में हालात यह है कि 150 से ज्यादा होटलों और भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए हैं।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने के बाद 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। इसके पहले इंदौर में एक ही परिवार के 8 लोग आगजनी की घटना में जान गवां चुके हैं।
157 भवनों में उपकरण बंद : प्रशासन की कार्रवाई में इस लापरवाही का खुलासा हुआ है। अब तक सभी जोन क्षेत्रों में 467 भवनों का सर्वे किया गया है। इनमें से 305 में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगे पाए गए। जबकि 157 भवनों में उपकरण बंद पाए गए अथवा अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे हैं। इन भवन स्वामियों/ संचालकों को नोटिस जारी किए गए है। बता दें कि नगर निगम की टीम ने हाल ही में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटल और भवनों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त प्रखर सिंह, आशीष पाठक, सहायक यंत्री अंकेश बिरथरे और फायर आफिसर विनोद मिश्रा शामिल थे।
इन उपकरणों की जांच : निरीक्षण के दौरान भवनों में स्थापित अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपायों का परीक्षण किया गया।
इन प्रतिष्ठानों पर मिली लापरवाही : निरीक्षण के दौरान श्री गुरुकृपा होटल सरवटे बस स्टैंड के सामने, होटल वैष्णव पैलेस, सरवटे बस स्टैंड होटल दी मीरा राजीव गांधी चौराहा के पास, होटल दी क्लीन इंदौर, होटल दिलीप नसिया रोड, होटल वैष्णव नसिया रोड सहित भवनों एवं होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं।
कुछ भवनों के बेसमेंट का उपयोग स्वीकृत अनुमति के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर संबंधित भवन संचालकों एवं स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर तीन दिवस की समयावधि प्रदान की गई तथा निर्देशित किया गया कि निर्धारित अवधि में सभी कमियों को दूर कर अग्नि सुरक्षा उपकरणों को पूर्ण रूप से कार्यशील एवं उपयोग योग्य बनाया जाए।
101 मालिकों को नोटिस जारी : कार्रवाई के बाद अब तक 101 भवन स्वामियों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। 32 ऐसे भवन जिनमें अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं है या सुरक्षा उपकरण बंद पाए गए पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
Edited By: Naveen R Rangiyal