biodatamaker

Infosys सॉफ्टवेअर इंजीनियर को कार से रौंदने के मामले में आक्रोश, वीडियो देखे कांप उठे, कहा- फांसी से कम न हो सजा

इंदौर में पेंट हाउस विवाद में बाप-बेटे ने इंफोसिस की महिला सॉफ्टवेअर इंजीनियर को बेरहमी से कार से रौंदा था

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (17:23 IST)
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में स्थित शिव वाटिका सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक पांडे की हत्या ने पूरे इंदौर को हिला के रख दिया है। इस मर्डर का जिसने भी वीडियो देखा वो दहल उठा। एक मामूली विवाद में पिता और पुत्र ने इंफोसिस की महिला सॉफ्टवेअर इंजीनियर को कार से बेरहमी से रौंद दिया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हत्‍या को लेकर इंदौर की जनता और रहवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। आम जनता का कहना है कि ऐसे जघन्य मामलों में आरोपियों को कठोरतम दंड नहीं मिला तो समाज में अपराधियों के हौसले और अधिक बुलंद होंगे। वीडियो देखने के बाद लोग कांप उठे। लोगों का कहना है कि आरोपी बाप बेटे को फांसी से कम कुछ नहीं मिलना चाहिए।
ALSO READ: इंदौर में पेंट हाउस को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने इंफोसिस की महिला सॉफ्टवेअर इंजीनियर को कार से रौंदा, मौके पर ही मौत
क्‍या है हत्‍या का पूरा मामला : बता दें कि इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में बुधवार रात एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में यह घटना हुई। इस घटना में इंफोसिस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) की मौत हो गई। मृतका शंपा अपने पति सौरभ और दो नन्हे बच्चों के साथ इसी महीने 13 मार्च को इस बिल्डिंग में रहने आई थीं। एक पेंटहाउस को लेकर आरोपी कुलदीप चौधरी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद बहुत बड़ा नहीं था। लेकिन बुधवार रात बात बढ़ गई और इस दौरान आरोपी कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने महिला को कार से रौंद दिया। बताया जा रहा है कि विवाद बहुत मामूली था, लेकिन बाप-बेटे ने इंफोसिस की महिला इंजीनियर शंपा पाठक पांडे को कार से रौंद दिया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, कॉलोनी के दो रहवासी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

क्‍या कहते हैं रहवासी : यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि क्षेत्रों में फ्लैट, मकानों के व्यावसायिक उपयोग की लगातार शिकायतें आती रहती हैं। कई लोग एक से अधिक प्रॉपर्टी लेकर उसे किराए पर दे देते हैं या फिर वहां पर होटल, रेस्टोरेंट या हॉस्टल का संचालन करते हैं। इससे आसपास के रहवासियों का जीना मुश्‍किल हो गया है। इंदौर में पढ़ने और नौकरी करने वाले स्टूडेंट्स और युवाओं को भी बिना किसी जांच-पड़ताल के किराए की जगह दे दी जाती है, जिससे कई बार वहां बड़े अपराध घटित हो जाते हैं। पुलिस लगातार इससे जुड़ी एडवाइजरी जारी करती है, लेकिन इसके बावजूद प्रॉपर्टी ब्रोकर्स और प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले निरंकुश होकर रहवासी क्षेत्रों में नियम विरुद्ध कार्य करते हैं।

पेंट हाउस को लेकर था विवाद : रहवासियों के अनुसार, बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने बिल्डर मुकेश बाहेती से दो पेंटहाउस खरीदे थे। यहां वे Airbnb के जरिए रूम किराए पर दे रहे थे, जिसका सोसायटी के लोग विरोध कर रहे थे। बता दें कि यह विवाद कई दिनों से चल रहा था। स्थानीय पार्षद ने इसे सुलझाने की भी कोशिश की थी।

13 मार्च को ही आई थी यहां : हादसे में जान गंवाने वाली शंपा पाठक इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनके पति सौरभ भी इसी क्षेत्र में काम करते हैं। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

WhatsApp Scam Alert : अब AI पकड़ेगा ठगी के मैसेज, यूजर्स को पहले ही मिलेगा अलर्ट

श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं UP की पौने चार लाख महिलाएं, योगी सरकार की नीतियों का असर

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख