Daily Horoscope
✕

Indore में NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 40 लोग हिरासत में

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (21:53 IST)
NSUI protests in Indore : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे समेत करीब 40 कार्यकर्ताओं को गुरुवार को हिरासत में लिया गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चश्मदीदों के मुताबिक, शहर के आरएनटी मार्ग पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार के सामने हिरासत में लिए जाने से पहले इन कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की तेज बौछार की और हल्का बल प्रयोग किया।
 
चश्मदीदों ने बताया कि यह स्थिति तब बनी, जब प्रदर्शनकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को धक्का देकर विश्वविद्यालय परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया।
 
एनएसयूआई की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने कांग्रेस की विद्यार्थी शाखा के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता से लाठियां बरसाईं जिससे स्वयं उन्हें और कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं।
 
वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने इस आरोप को खारिज किया। उन्होंने कहा, व्यस्त आरएनटी मार्ग पर किए जा रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ा गया। इस दौरान कोई भी प्रदर्शनकारी घायल नहीं हुआ।
 
एनएसयूआई के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रभारी विकास नंदवाना ने कहा कि इस छात्र संगठन के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और परिणामों में कथित गड़बड़ियों और अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर कुलपति रेणु जैन को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख