Hanuman Chalisa
✕

राजबाड़ा पर उमड़ा जनसैलाब और मनाया नववर्ष

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2017 (15:44 IST)
इंदौर। नए वर्ष के अभिनंदन में बुधवार को शहर के हृदय स्थल राजबाड़ा पर शहरवासी उमड़ें और भगवान सूर्य को देश की पवित्र नदियों के जल से अर्ध्य देकर नववर्ष का स्वागत किया।
 
संस्कार भारती द्वारिका समिति, लोक संस्कृति मंच और इंदौर नगर निगम द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रात: 5 बजे से ही नागरिक राजबाड़ा पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
 
शंकर लालवानी ने बताया कि प्रात: ठीक 5.30 बजे शहरभर से नागरिकों द्वारा राजबाड़ा पर सामूहिक रुप से देशभर की पवित्र नदियों के जल से भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया गया।
 
कार्यक्रम में महापौर मालिनी गौड़, विधायक उषा ठाकुर, संत राधे-राधे बाबा, लक्ष्मणदासजी महाराज, अमृत रामजी महाराज, अन्ना महाराज भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने आम नागरिकों के साथ ही भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। 
 
इसके पश्चात वंदना मुक्तिबोध व अमित आलेकर द्वारा शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही नादब्रम्ह समूह की निधि शर्मा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी हुई। 
 
इस मौके पर रामराज्य अभिषेक की प्रस्तुती अभय माणके द्वारा दी गई। इस आयोजन में संगीत राजेंद्र जोशी और वैभव भगत ने दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अर्चना चितले, अनुराधा सांठे, दीपक लवंगडे, सतीश शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के पश्चात नागरिकों को गुड़-धनिया, पंजेरी, नीम और श्रीखण्ड वितरित किया गया।
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 साल, अमित शाह ने दी बधाई

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

Top News 7 October: CEC ज्ञानेश कुमार का दौरा टला, त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

अगला लेख