suvichar
✕

इंदौर मैरियट में 'मारवाड़ी फूड फे‍स्टिवल'

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (17:07 IST)
मारवाड़ी खाने का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। जायकेदार दाल-बाटी चूरमा, मालपुआ, घेवर आदि जैसे कई मारवाड़ी व्‍यंजन हमें रंग-बिरंगे राजस्‍थान की याद दिला देते हैं। मारवाड़ी रसोई के ऐसे ही कुछ खास व्‍यंजनों को खाने के शौकीन इंदौर के रहवासियों के बीच लेकर आ रहा है इंदौर मैरियट होटल।


इंदौर मैरियट होटल में 18 मई 2018 से 'मारवाड़ी फूड फेस्टिवल' की शुरुआत होगी। यहां उन सभी मारवाड़ी व्‍यंजनों का लुत्‍फ ले सकेंगे, जो राजस्‍थान को ना केवल अन्‍य राज्‍यों से अलग बनाते हैं, बल्कि इस खास राज्‍य की परंपरा, स्‍वादिष्‍ट भोजन और संस्‍कृति को भी बयां करते हैं। इंदौर मैरियट होटल में यह फूड फेस्टिवल 27 मई 2018 तक जारी रहेगा।

मारवाड़ी फूड फे‍स्टिवल में राजस्‍थान की खुशबू से परिचित करवाएंगे शेफ नारायण महाराज। शेफ नारायण हींग, मैथी और खड़े मसाले के इस्‍‍तेमाल से मारवाड़ी भोजन की वास्‍तविकता और खास स्‍वाद को बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

मारवाड़ी फूड फे‍स्टिवल के बारे में देवेश रावत (जनरल मैनेजर, इंदौर मैरियट होटल) कह‍ते हैं, मारवाड़ी व्‍यंजन एक तरह का शाही भोजन है। विभिन्‍न प्रकार के व्‍यंजनों वाला मारवाड़ी खाना राजस्‍थान की खुशबू और खाने के शाही अंदाज का एक बेहतरीन उदाहरण है। खाने के शौकीन इंदौर के लोगों को इसी कला से रूबरू करवाएगा 'मारवाड़ी फूड फे‍स्टिवल'।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख