dharma sangrah
✕

शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्‍स, इस तरह उतरा नीचे...

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (23:55 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के इंदौर में 40 वर्षीय व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पुलिस की करीब डेढ़ घंटे की मान-मनौवल के बाद नीचे उतरा। इस दौरान टावर के नीचे तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। चश्मदीदों ने बताया कि कैलाश (40) विजय नगर क्षेत्र में एक दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी के करीब 50 फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठ गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान टावर के नीचे तमाशबीनों की भीड़ लग गई जो अपने मोबाइल कैमरे से इस वाकए का वीडियो बनाने में मशगूल दिखे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवाजें लगाकर कैलाश को नीचे उतारने का जतन शुरू कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे की मान-मनौवल के बाद जब यह व्यक्ति डगमगाते हुए जैसे-तैसे नीचे उतरा।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया, जब यह व्यक्ति मोबाइल टावर से नीचे उतरा, तब वह नशे में धुत था। हमने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मोबाइल टावर पर इस व्यक्ति के चढ़ने का कारण पता चल सकेगा।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, राहुल, प्रियंका, अखिलेश शामिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख