ramcharitmanas

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया, क्या है शंकर लालवानी की रिकॉर्ड जीत में अक्षय बम का योगदान?

Updated: बुधवार, 5 जून 2024 (15:52 IST)
Shankar lalwani record win : मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के 11.75 लाख वोट के विशाल अंतर से जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अक्षय कांति बम के बहुत साहसिक निर्णय का भी योगदान है। ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 की 10 बड़ी जीत, इंदौर के शंकर लालवानी टॉप पर
 
विजयवर्गीय ने बम के ऐन वक्त पर पाला बदल करके भाजपा का दामन थामने के उस कदम की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। बम के नाम वापस लेने के कारण ही इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी विहीन हो गई थी। इसके बाद शहर में 2.18 लाख से ज्यादा लोगों ने नोटा के पक्ष में मतदान किया और इसका भी रिकॉर्ड बन गया।
 
विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा कि इंदौर में लालवानी को 11.75 लाख वोट के अंतर वाली रिकॉर्ड जीत मिलने में कारोबारी बम के बहुत साहसिक निर्णय का भी योगदान है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लालवानी इतने बड़े अंतर से जीते हैं कि उनके रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं सकता। इसका श्रेय बम को ही है। बम के लिए एक बार फिर से तालियां बजा दीजिए।
 
पेशे से कारोबारी बम (46) ने इंदौर में कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल को अपना पर्चा वापस ले लिया था और वह इसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। नतीजतन इस सीट के 72 साल के इतिहास में कांग्रेस पहली बार चुनावी दौड़ से बाहर हो गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख