Hanuman Chalisa

मंदिर हादसे के घायलों में 1 आरोपी भी शामिल, बावड़ी में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (23:34 IST)
इंदौर। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के दिन अचानक फर्श धंसने से बावड़ी में गिरे करीब 55 लोगों में इस मामले का एक आरोपी भी शामिल है और वह हादसे में घायल होने के बाद से एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
जूनी इंदौर थाने के प्रभारी नीरज मेड़ा ने बताया कि पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
मेड़ा ने बताया कि ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने बावड़ी पर छत डालकर बेहद असुरक्षित निर्माण कराया जिससे हुए हादसे के कारण 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम ने ट्रस्ट को मंदिर परिसर का अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था,लेकिन ट्रस्ट ने यह आदेश नहीं माना।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले का आरोपी सबनानी हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद था और अन्य श्रद्धालुओं के साथ बावड़ी में गिर गया था। उन्होंने बताया कि सबनानी को अन्य घायलों के साथ भंवरकुआं क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि हादसे में सबनानी की पैर की हड्डी टूट गई है और इसका ऑपरेशन होना है।
 
थाना प्रभारी के मुताबिक मामले के दूसरे आरोपी गलानी का एक अन्य हादसे में पहले ही पैर टूट चुका है और इस पर पट्टा चढ़वाने के बाद वह घर में है।
 
इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने दावा किया कि मंदिर हादसे के दोनों आरोपी सत्तारूढ़ भाजपा के नजदीकी हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत हुई है और इसने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि वह दोनों आरोपियों को कोई भी अनुचित रियायत दिए बगैर यथाशीघ्र गिरफ्तार करे। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख