sundarkand

इंदौर पुलिस ने दिखाई 'जनसेवा' वाली छवि, साइकिल से पहुंचाता था घर-घर खाना, टीआई ने दिलवा दी बाइक

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (13:20 IST)
इंदौर, मध्यप्रदेश के सबसे बडे शहर इंदौर से पुलिस की जनसेवा वाली छवि दिखाने वाली खबर सामने आ रही है। एक गरीब और लाचार ऑनलाइन फूड डिलीवरी ब्वॉय को संघर्ष करते देख पसीज गया पुलिस का दिल।

दरअसल ऑनलाइन फूड डिलेवरी कंपनी में काम करने वाले 22 वर्षीय कर्मचारी को साइकिल से घर-घर खाना पहुंचाते देख पुलिस ने उसकी आर्थिक मदद करते हुए उसे मोटरसाइकिल दिलवाई है।
 
मामला इंदौर के विजयनगर पुलिस थाने का है। थाना प्रभारी तहजीब काजी वेबदुनिया को खासतौर से बताया कि सुखलिया के बापट चौराहे पर रात में पेट्रोलिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने दौरान देखा कि पसीने से लथ-पथ एक लडका साइकिल चलाते हुए भोजन के पार्सल लेकर जा रहा था। हमने उसे बुलाया और जानकारी ली तो पता चला कि उसका नाम जय हल्दे (22) हैं और वो बेहद गरीब है। परिवार बेहद परेशानी में है। पैसों की तंगी की वजह से वो स्कूल कॉलेज भी नहीं जा सका।

थाना प्रभारी श्री काजी ने बताया कि हालात इतने खराब थे कि बाइक के लिए लोन लेने की स्थिति भी नहीं थी। इसलिए हमने जनसेवा को ध्यान में रखते हुए उसकी मदद की। श्री काजी ने बताया कि विजय नगर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने आपस में चंदा करके शहर के एक वाहन डीलर को शुरुआती भुगतान (डाउन पेमेंट) किया और हल्दे को मोटरसाइकिल दिलवा दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि स्वाभिमानी युवक ने पुलिस से कहा है कि वह अपने दम पर मोटरसाइकिल की बाकी किश्तें जमा कराएगा।

मोटरसाइकिल के लिए पुलिस का आभार जताते हुए हल्दे ने कहा, ‘पहले मैं साइकिल से हर रात भोजन के महज छह से आठ पार्सल घरों तक पहुंचा पाता था लेकिन अब मैं मोटरसाइकिल से हर रात 15 से 20 भोजन पार्सल पहुंचा रहा हूं’

हमने कोविड में भी किया काम 
दरअसल यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने इस तरह से मदद की है। थाना प्रभारी काजी ने वेबदुनिया को बताया कि कोविड के दिनों में भी हमें ऐसे कई लोग मिलते रहे हैं, जो मुख्यधारा से अलग बिल्कुल वंचित जीवन जी रहे थे।

जब पेट्रोलिंग के दौरान ऐसा कोई मामला सामने आता है तो हम मदद की पूरी कोशिश करते हैं। कभी हम ही पैसे एकत्र करते हैं तो कभी जनभागीदारी से सहयोग लेते हैं। जब भी जिस तरह से होता है हम मदद करते हैं। इससे पुलिस की छवि भी सुधरती है और लोगों की मदद भी हो जाती है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख