Hanuman Chalisa

इंदौर में लुटेरी हसीना पुलिस के शिकंजे में, रात के अंधेरे में लिफ्ट मांगकर वारदात को देती थी अंजाम

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (00:24 IST)
इंदौर। इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवती द्वारा लिफ्ट मांगने की आड़ में युवक से लूट करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवती ने पांच दिन पूर्व कियोस्क संचालक पारस जैन से ढाई हजार रुपए लूटे थे।

पुलिस ने लुटेरी हसीना को गिरफ्तार कर लिया है जो लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों को अपना शिकार बनाती थी। साथ ही उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।बताया जा रहा है कि युवती को जिलाबदर करने की कार्यवाही भी की जा सकती है।

पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान सोनू उर्फ डियर निवासी चंदन नगर के रूप में हुई है।वह ड्रग्स का नशा करती है और अपनी ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए ही रात के अंधेरे में लिफ्ट के बहाने लोगों के साथ लूट की वारदरात को अंजाम देती थी।

दरअसल मल्हारगंज निवासी पारस जैन बाइक से गंगवाल बस स्टैंड आ रहे थे। रास्ते में उसे युवती मिली और रोते हुए कहा उसका एक्सीडेंट हुआ है। चेहरे से खून निकलता देख पारस ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। युवती ने बस स्टैंड तक लिफ्ट मांगी और बाइक पर बैठ गई। खालसा कॉलेज के पास पहुंचते ही युवती ने पारस की जेब से ढाई हजार रुपए निकाल लिए।

जब पारस ने उसे समझाया तो हंगामा करने लगी। उस पर अश्लीलता करने के आरोप लगाने लगी।हंगामा देखकर भीड़ जमा हुई लेकिन इतनी देर में वह रिक्शा में बैठकर भाग गई।इस घटना के बाद युवक ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई।जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर युवती को पकड़ा गया।
< >
< >

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख