biodatamaker

इंदौर में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत, भीड़ ने शिक्षक को निर्वस्त्र कर पीटा

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (13:21 IST)
Indore crime news : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक निजी कोचिंग संस्थान से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुधवार को कुछ लोगों ने एक शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और उसे इसी हालत में पुलिस थाने लेकर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।
 
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर आरोप है कि उसने नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने एक कैफे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी के एक साथी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को फोन करके धमकाया कि वह उसके साथ हुई अश्लील हरकत की आपबीती किसी भी व्यक्ति को न सुनाए, वरना उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना पर थाना प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख