ramcharitmanas

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया 'इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट' का शिलान्यास

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (14:03 IST)
इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को एमआर-10 पर टोल नाके के पास इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत 7500.80 करोड़ रुपए होगी।

खजराना मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. अशोक भट्‍ट ने 11 पुजारियों के साथ मेट्रो के शिलान्यास की पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षामंत्री जीतू पटवारी, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कई दिग्गज उपस्थित थे।

यह मेट्रो रेल बंगाली स्क्वायर से नैनोद, भंवरासला स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर और बंगाली स्क्वायर होते हुए जाएगी। अंडरग्राउंड सेक्शन की प्रस्तावित लंबाई 7.11 किलोमीटर रहेगी एवं प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 29 होगी। इनमें से 6 अंडरग्राउंड होंगे।

गांधीनगर से इंदौर रेलवे स्टेशन का एलिवेटेड सेक्शन का कार्य 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण होगा। अंडरग्राउंड सेक्शन इंदौर रेलवे स्टेशन से गांधी नगर का कार्य 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण होगा। डिपोट लाइन का कार्य 28 फरवरी 2023 तक और सिस्टम लाइन का कार्य 31 अगस्त 2023 तक पूर्ण होगा।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

Share Market Weekly Review: क्रूड की तेज चाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1733 अंक गिरा, कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा हफ्‍ता?

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख